एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश को I.N.D.I.A का संयोजक बनाने की तैयारी, गठबंधन के ये बड़े नेता सहमत, कल ऑनलाइन बैठक

I.N.D.I.A Alliance: नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की तैयारी चल रही है. इंडिया गठबंधन के बड़े नेता 3 जनवरी को ऑनलाइन बैठक करने वाले हैं. इसमें फैसला हो सकता है.

Bihar Politics: इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) के बड़े नेता अपनी अगली रणनीति के तहत 3 जनवरी को बैठक आयोजित कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक बिहार (Bihar) के सीएम नीतीश कुमार  (Nitish Kumar) समेत इंडिया गठबंधन के बड़े नेता 3 जनवरी को ऑनलाइन बैठक करेंगे. गठबंधन में नीतीश कुमार की अहम भूमिका को देखते हुए कांग्रेस के बड़े नेता उन्हें संयोजक बनाने का प्रस्ताव दे सकते हैं.

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने इस बारे में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से सहमति भी ले ली है. उधर, एनसीपी नेता शरद पवार और शिवसेना-यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे से भी बात हो चुकी है. दक्षिण भारत के दलों और लेफ्ट पार्टी के नेताओं से भी बात लगभग पूरी हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, ज़ूम एप के जरिए आयोजित बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे. इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इस बैठक से जुड़ सकते हैं.

नीतीश कुमार के राजनीतिक कद को देखते हुए इंडिया गठबंधन संयोजक के पद पर फैसला लेने की दिशा में आगे बढ़ने वाली है. उन्हें इंडिया गठबंधन के सूत्रधार के तौर पर भी देखा जाता है.

इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना, फिर बेंगलुरु और मुंबई में आयोजित की गई थी. गठबंधन की पिछली बैठक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई थी. उस बैठक से अनुमान लगाया जा रहा था कि नीतीश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें गठबंधन का संयोजक बनाया जाएगा लेकिन उस बैठक में इस पर कोई फैसला नहीं हुआ और साथ ही सीट शेयरिंग पर भी कोई फैसला नहीं हुआ. हालांकि मीडिया को यह जानकारी जरूर दी गई कि 15-20 दिन के भीतर इसको फाइनल रूप दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-  Tej Pratap Yadav: बीजेपी की लव-कुश यात्रा पर तेज प्रताप यादव का सीधा हमला, कहा- 'पहले तो राम के नाम को आगे कर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget