एक्सप्लोरर

‘बिहार चुनाव से पहले हर महीने 12 लाख लोगों को नौकरी’, डिप्टी CM सम्राट चौधरी का दावा

Bihar Politics: पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने वैशाली के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वैशाली के पुष्करणी के विकास के लिए 29 करोड़ रुपए की राशि दी गई है.

Bihar News: बिहार के वैशाली में आयोजित वैशाली महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा है. उन्होंने बताया कि 2005 से 2020 तक राज्य में पांच लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं. साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार हर महीने 12 लाख लोगों को नौकरी और 38 लाख लोगों को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रही है. 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और वैशाली जैसे पवित्र स्थानों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम कर रही है.

‘वैशाली की धरती पवित्र है’
वहीं पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने वैशाली महोत्सव को गौरवशाली बताया. उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की जयंती पर यह आयोजन होना सौभाग्य की बात है. वैशाली की धरती पवित्र है, जहां महावीर तीन बार आए और गौतम बुद्ध ने भी कदम रखे. उन्होंने कहा कि वैशाली का विश्व शांति स्तूप पूरे देश में अपनी खास पहचान रखता है. इस महोत्सव से सभी लोग गर्व महसूस कर रहे हैं.

‘वैशाली के विकास के लिए हर संभव प्रयास होंगे’
मंत्री ने वैशाली के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वैशाली के पुष्करणी के विकास के लिए 29 करोड़ रुपए की राशि दी गई है. इसके लिए उन्होंने उप मुख्यमंत्री को बधाई दी. साथ ही, उन्होंने आश्वासन दिया कि वैशाली के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. वैशाली महोत्सव में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. इस आयोजन ने वैशाली की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सामने लाने का काम किया.

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का ध्यान खींचा. स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि इससे वैशाली की शान और बढ़ेगी. यह महोत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा.

यह भी पढ़ें: ‘जब तक कांग्रेस और RJD साथ हैं, तब तक उनका...’, चुनावी माहौल में अशोक चौधरी का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget