एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू के आरोपों का सम्राट चौधरी ने दिया करारा जवाब, कहा- 'मेरा दूसरा नाम भी है, नीतीश कुमार तो...'

Samrat Chaudhary News: नीरज कुमार द्वारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की डिग्री पर सवाल उठाने और उनके चुनावी हलफनामे को लेकर लगाए गए आरोपों का सम्राट चौधरी ने खंडन किया है.

पटना: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार द्वारा सोमवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की डी.लिट की डिग्री को फर्जी बताने और हलफनामे में गलत नाम बताने को लेकर लगाए गए आरोपों का सम्राट चौधरी ने खंडन किया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि जहां तक बात नाम की है तो पूरा हिंदुस्तान जानता है कि मेरा नाम सम्राट चौधरी उर्फ राजेश कुमार है. मेरे घर का निकनेम राजेश कुमार है. यह कोई मुद्दा ही नहीं है, जहां तक डी. लिट की डिग्री का मामला है तो 2019 में ही सार्वजनिक किया गया है, हमारे फेसबुक पर जाकर कोई भी देख सकता है.

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की ओर से हमें सम्मानित किया गया था.  इसमें भी कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद यह अपनाया जा रहा है कि आप लोग फेसबुक पर जाइए सारा डिटेल मिल जाएगा, इससे कोई पीछे नहीं हट रहा है, यह सब तो सार्वजनिक मंच पर है, तो इसमें मसला कहां है.
 
सम्राट चौधरी का आरोप- नीतीश कुमार हमसे डर गए हैं 

नीरज कुमार द्वारा कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी की डिग्री पर सवाल उठाने की बात पर सम्राट चौधरी ने जवाब मोड़ते हुए कहा कि सीएम नीतीश पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार डरे हुए हैं और डरा हुआ प्राणी तो कुछ ना कुछ करेगा ही. उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह डर गए हैं, इसलिए आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा '' मैं पिछले 28 साल से राजनीति में हूं यह खुली किताब है. मैं नीतीश कुमार के खिलाफ जीत कर भी आता हूं. मैं कोई नीतीश कुमार के समर्थन से पार्टी में नहीं आया हूं, मैं उनके खिलाफ चुनाव जीत कर आया हूं.''

सम्राट चौधरी ने कहा- यह आज की बात नहीं 

सम्राट चौधरी ने कहा '' यह आज की बात नहीं है. 1999 से नीतीश कुमार हम पर साजिश करते आ रहे हैं, मेरे खिलाफ पीके सिंह को एमएलसी बनाया गया था वह मेरे खिलाफ लड़ते -लड़ते थक गए. प्रधानमंत्री से लेकर राज्यपाल तक के दरवाजे पर जाते-जाते नीतीश कुमार थक गए थे.''

उन्होंने कहा कि हम 1998-99 की बात कर रहे हैं. टोटल समता पार्टी के लोग जाते थे मेरे खिलाफ शिकायत करने के लिए यह नई बात नहीं है. नीरज कुमार पर उन्होंने कहा जो लोग यह बोल रहे हैं वह नए लोग हैं, उनको शायद पता नहीं होगा. शायद उस समय ये लोग कॉमनिस्ट की राजनीति कर रहे होंगे. उन्होंने कहा है कि एकदम क्लियर बात है. इनकी कोई पार्टी नहीं है क्योंकि इसमें तो कोई आदमी नहीं है. नीतीश कुमार इंडिविजुअल हमसे 25 साल से लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: लालू यादव के जन्मदिन पर भी BJP रहा निशाने पर, तेजस्वी यादव ने बताया क्या है 2024 का मेन टारगेट?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget