एक्सप्लोरर

Bihar BJP: रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में सम्राट चौधरी क्यों हो गए नाराज? बीजेपी सांसद ने किया मान मनौवल

Ramkripal Yadav Nomination: एनडीए उम्मीदवार रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में एनडीए के कई दिग्गज पहुंचे थे. इस दौरान एक वाकये को लेकर खूब चर्चा हो रही है.

Bihar BJP: पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने आज (09 अप्रैल) नामांकन किया. इस दौरान एनडीए के कई नेता पहुंचे थे. इसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी भी शामिल हुए. इस दौरान एक वाकये की काफी चर्चा हो रही है. थोड़े समय के लिए सम्राट चौधरी नाराज दिखे. दरअसल, सम्राट चौधरी के जब भाषण शुरू हुए तो कुछ कार्यकर्ताओं ने कोई बात कह दी. इस पर सम्राट चौधरी गुस्सा गए और बीच में ही भाषण छोड़कर बाहर निकल गए फिर गाड़ी में जाकर बैठ गए, लेकिन रामकृपाल यादव तुरंत उनके पीछे गए और उन्हें मनाकर वापस मंच पर लाए. उसके बाद सम्राट चौधरी ने भाषण दिया.

वहीं, बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश रिजवान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी कोई नाराज नहीं हुए थे उन्हें चुनावी सभा में दूसरे जगह जाना था इसलिए वह जल्दबाजी में थे. यही कारण वह हड़बड़ाहट में थे और जल्दी-जल्दी निकलने लगे जिसे नाराजगी कहा जा रहा है.

सम्राट चौधरी ने रोहिणी आचार्य पर साधा निशाना

सम्राट चौधरी ने रोहिणी आचार्य को चैलेंज किया. उन्होंने कहा कि वो सिंगापुर से आकर सारण में वोट मांग रही हैं, अगर वह जीत भी जाती हैं तो पांच साल तक क्या टिकी रहेंगी. मैं दावा करता हूं पांच साल  तक टिक नहीं पाएंगी ,अगर टिक गई तो हम अपना नाम बदल देंगे. वहीं, इस दौरान 'हम' नेता जीतन राम मांझी ने कहा कि पहले  गलती हो गई थी. 2019 में 39 सीट थी. एक सीट कम थी, लेकिन उस टाइम जीतन राम मांझी नहीं था, लेकिन इस बार जीतन राम मांझी भी है इसलिए इस बार सभी 40 सीट जीतेंगे.

रामकृपाल यादव जीत को लेकर आश्वस्त दिखे

वहीं, रामकृपाल यादव ने कहा कि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र का चुनाव मैं नहीं बल्कि जनता लड़ रही है. उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र की जनता का मुझे पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त है. मुझे पूरा भरोसा है कि मुझे फिर से सेवा का अवसर प्राप्त होगा. मैं जनता का सेवक हूं और जब तक जीवित रहूंगा तब तक पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र की जनता का सेवक बना रहूंगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए कार्यों की चारों ओर सराहना हो रही है और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में मोदी जी के विकास का काम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गए कार्यों का आशीर्वाद पाटलिपुत्र की जनता के माध्यम से मुझे प्राप्त होगा.

बीजेपी का आया बयान

हालांकि बीजेपी नेता इस मामले को दबाते नजर आए. बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री और राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि सम्राट चौधरी जी बाथरूम चले गए थे, लेकिन रामकृपाल यादव जी को लगा कि वह चले गए इसलिए उनके पीछे गए. वहीं, राघोपुर के पूर्व भाजपा विधायक सतीश कुमार ने कहा कि मंच पर कुछ कार्यकर्ता आपस में धक्का मुक्की करने लगे थे जिससे सम्राट चौधरी देखकर थोड़ा गुस्सा हुए और बाहर निकले, लेकिन ऐसी कोई नाराजगी नहीं है. हम सभी एनडीए मिलकर बिहार के 40 सीट पर जीत हासिल करेंगे.

ये भी पढ़ें: Mukesh Sahni: हिंदुओं की आबादी कम होने के सवाल पर भड़के मुकेश सहनी, पीएम मोदी को लेकर दी विवादास्पद टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget