एक्सप्लोरर

Bihar: समस्तीपुर के जेल में कैदी पर महिला डॉ. से छेड़खानी का आरोप, सुपरिटेंडेंट ने बंदी के बचाव में दिया अजीबोगरीब जवाब

Samastipur News: शनिवार को समस्तीपुर के दलसिंहसराय जेल में बंद कैदी के बदन में तेज दर्द हुआ. उसका इलाज करने महिला चिकित्सक पहुंची. इस दौरान उनके साथ छेड़खानी हुई.

समस्तीपुर: जिले के दलसिंहसराय जेल में शनिवार को जांच के लिए पहुंची महिला चिकित्सक ने एक बंदी पर इलाज के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाया है. शनिवार को छेड़खानी की खबर सामने आने के बाद से ही वरीय अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हैं. महिला चिकित्सक के साथ हुई छेड़खानी के इस घटना की पुष्टि सिविल सर्जन डा. एसके चौधरी ने की है. वहीं जेल सुपरिटेंडेंट ने कैदी के बचाव में अजीब बातें बोली और उसे बचाने की कोशिश की.

इलाज के दौरान डॉ. से छेड़खानी का आरोप

बताया जाता है कि जेल में एक बंदी शिवम कुमार को सुबह से ही पूरे शरीर में दर्द हो रहा था जिससे वह काफी बैचेन था. अन्य बंदी भी उसके पूरे शरीर पर तेल से मालिश कर रहे थे, लेकिन आराम नहीं मिला. बंदी के ठीक नहीं होने पर जेल में प्रतिनियुक्त महिला चिकित्सक डॉ. निजहत जहां को इलाज के लिए बुलाया गया. इसके बाद महिला चिकित्सक ने इलाज के दौरान बंदी पर छेड़खानी करने की बात कही है. बंदी की खराब स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

‘बंदी अपना हाथ पैर इधर उधर चला रहा था लग गया होगा’

इधर, जेल उपाधीक्षक स्नेहलता ने बताया कि कारा में बंद एक बंदी शिवम कुमार बीमार था. उसके प्राथमिक उपचार को लेकर आई महिला चिकित्सक डॉ. निजहत जहां के साथ जेल तैनात पुलिस जवान, कंपाउंडर मिश्रा के साथ अन्य बंदी की मौजूदगी में इलाज किया गया. बंदी अपना हाथ पांव इधर उधर चला रहा था इस दौरान हो सकता है हाथ कहीं लग गया होगा. छेड़खानी की घटना की बात चिकित्सक के द्वारा बताया गया है. हालांकि वहां मौजूद किसी जेल कर्मी के द्वारा इस तरह की घटना होने से इनकार किया गया है.

आवेदन मिलते ही होगी कार्रवाई

बावजूद महिला चिकित्सक के द्वारा घटना को लेकर सिविल सर्जन को जेल में छेड़खानी करने की सूचना दी है. घटना को लेकर वरीय अधिकारी को अवगत करा दी गई है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: शिवानंद तिवारी ने खोली जगदानंद सिंह की पोल, हटाए जाने के सवाल के साथ पुराना इतिहास बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget