एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर में पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मारकर हत्या, मचा बवाल, पुलिस ने दो को पकड़ा 

Bihar Crime: मामला समस्तीपुर के ररियाही गांव का है. मृतक की पहचान पोल्ट्री फार्म संचालक राजेश सिंह के रूप में हुई है. घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया.

Samastipur News: समस्तीपुर के हलई थाना के ररियाही गांव में हत्या की घटना हुई है. शनिवार की रात बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रामचंद्र सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजेश कुमार सिंह रोज की तरह रात को घर से खाना खाकर सोने के लिए अपने पोल्ट्री फार्म पर जा रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चार गोली मारकर मौके से फरार हो गए. गोली की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए उसे पटना ले जा रहे थे जहां बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

रविवार की सुबह घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर समस्तीपुर-हाजीपुर मार्ग को पनसलवा चौक के समीप जाम कर किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रहे आपराधिक घटना से हमलोग दहशत में हैं. पुलिस का इकबाल बिल्कुल खत्म हो चुका है. वहीं, आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी और आम लोगों की सुरक्षा की मांग कर रहे थे. बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही हलई थाना क्षेत्र में मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मामले में दो संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया

इस घटना को लेकर एसपी ने बताया कि राजेश कुमार सिंह घर से एक किलोमीटर की दूरी पर अपने पोल्ट्री फार्म में जा रहे थे. फार्म से करीब 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया. अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है. दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

ये भी पढे़ं: Bihar Flood: भारी बारिश से गोपालगंज में फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त, दिल्ली-गुवाहाटी को है जोड़ता NH-27

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget