एक्सप्लोरर

Bihar Flood: भारी बारिश से गोपालगंज में फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त, दिल्ली-गुवाहाटी को है जोड़ता NH-27

Gopalganj News: बिहार में एनएच-27 पर करमैनी का ओवरब्रिज बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है. अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और सुरक्षा कार्य कर रहे हैं. इससे आवागमन में परेशानी हो रही है.

Bihar Flood: ईस्ट एंड वेस्ट कॉरिडोर यानी की दिल्ली से गुवाहाटी तक को जोड़ने वाली एनएच-27 सड़क पर बने ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है. कुचायकोट थाना क्षेत्र के करमैनी के पास ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने पर शनिवार की सुबह से परिचालन एक लेन में बंद कर दिया गया है. एनएच पर दूसरे लेन से वाहनों का परिचालन चालू रहा. वहीं, ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर परियोजना निदेशक अमरेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और इंजीनियरों के साथ ओवरब्रिज को बचाने के लिए प्रोटेक्शन का काम शुरू किया गया. बारिश की वजह से प्रोटेक्शन का कार्य करने में थोड़ी परेशानी आ रही थी. बताया जाता है कि बारिश होने के बाद से पानी ओवरब्रिज से सीधा नीचे जा रहा है, जिससे सड़क में दरार पड़ते-पड़ते अब धंसने लगी है.

ओवरब्रिज धंसा तो बंद हो जायेगा आवागमन

एनएच 27 करमैनी मोड़ के पास बने ओवर ब्रिज में धंसने से आवागमन बंद होने के कगार पर है. दूसरे लेने से वाहनों का परिचालन किया जा रहा है. दूसरे लेन में भी कई दरारे हैं. दूसरे लेन भी पानी के रिसाव से बंद हो सकता है. ऐसे में लोगों ने चिंता जाहिर की है.

दूसरा लेन भी धंसने पर बंद हो जाएगा परिचालन

एनएच 27 करमैनी ओवरब्रिज पर हो रहे सड़क के धंसने से दिल्ली से गुवाहाटी तक चलने वाली माल वाहक वाहनों की लंबी कतार लग सकती है. एनएच 27 पर करमैनी मोड़ के पास कोई अंडरपास नहीं है. एनएच-27 करमैनी ओवरब्रिज व रेलवे ओवर ब्रिज बनने के बाद रेलवे विभाग ने सड़क को बंद कर दिया गया. यहां कोई अंडरपास की भी व्यवस्था नहीं की जा सकती है. जिससे ओवर ब्रिज के अलावा वाहनों को निकालने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है जिससे दिल्ली से गुवाहाटी चलने वाली वाहन यहां से नहीं जा पाएंगे.

बनने के साथ ही धंसने लगी थी एनएच

करमैनी ओवरब्रिज बनने के समय ही ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग तथा ठीक तरीके से निर्माण कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया, लेकिन एनएचएआई ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. इस कारण ओवर ब्रिज बनने के साथ ही पिछले बरसात में ही सड़क धंसने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी. एनएचएआई बार-बार सड़कों की मरम्मत करने का कार्य करते रहा है, लेकिन कभी भी सड़क नहीं बन पाई. इस सड़क पर लगातार गड्ढे होने से कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है. जिसमें लोगों को काफी चोटे भी आई है तथा कई लोगों की मौत भी हो चुकी है.

भारी बारिश के वजह से पुल हुआ क्षतिग्रस्त- प्रोजेक्ट डायरेक्ट

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमरेश कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिनों से हो रहे भारी बारिश की वजह से इस ओवरब्रिज पर रेनकट हुआ है, जिसके चलते पुल क्षतिग्रस्त हुआ है. दुरुस्त करने का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि करमैनी के पास बना यह ओवरब्रिज पहले भी क्षतिग्रस्त हो चुका है. बचाव कार्य को पहुंचे प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि बारिश के कारण प्रोटेक्शन कार्य मे थोड़ी परेशानी हो रही है. बारिश के बाद लॉग टर्म के लिए इसका स्थायी निदान निकाला जाएगा.

ये भी पढे़ं: औरंगाबाद में नाबालिग पुत्र ने टांगी से काटकर पिता की कर दी हत्या, ओझा गुणी के आरोप से था परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget