एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: समस्तीपुर में बदमाशों ने मुर्गी फार्म व्यवसायी की आंख में गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत

Samastipur News: मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान नगरगामा पंचायत की वार्ड संख्या 13 निवासी 55 वर्षीय प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवक्ष के रूप में हुई है.

समस्तीपुर: जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधैपुर गांव में बुधवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने मुर्गी फार्म व्यवसायी की आंख में गोली मारकर हत्या (Samastipur News) कर दी. मृतक की पहचान नगरगामा पंचायत की वार्ड संख्या 13 निवासी 55 वर्षीय प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवक्ष के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. 

'बदमाशों ने पहले चिकेन की मांग की'

घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद मृतक के भाई मनोज सिंह ने बताया कि मेरे भाई प्रेम कुमार सिंह अपने मधैपुर स्थित पोल्ट्री फार्म पर बैठा था. इस दौरान शाम के करीब सात बजे के एक बाइक पर आए तीन की संख्या में बदमाशों ने दो किलो चिकेन की मांग की. जिस पर उन्होंने कहा मेरे यहां चिकन नहीं मिलता है. यहां अंडा का उत्पादन होता है. इस बात पर बदमाशो ने मेरे भाई को गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस संबंध में प्रभारी एसडीपीओ सह सर्किल इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश ने बताया कि मुर्गी फार्म व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

ये भी पढ़ें: Anand Mohan: सहरसा कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे आनंद मोहन, मोबाइल मामले में मिली बेल, जानिए पूर्व सांसद ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget