एक्सप्लोरर

Samastipur News: घर के सामने से गायब हुआ मासूम, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा किया सड़क जाम

बनघारा चौक के पास स्थित अपने घर के सामने खेल रहा पांच वर्षीय ऋतिक कुमार मंगलवार से ही गायब है. वहीं, शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

समस्तीपुर: जिले के घटहो ओपी क्षेत्र के बनघारा चौक के समीप मंगलवार की दोपहर घर के सामने से एक मासूम गायब हो गया. परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना की पुलिस से किया. सूचना के बाद भी पुलिस की ओर से कोई जांच या कार्रवाई नहीं होते देख बुधवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने टायर जलाकर विरोध किया.

बताया जाता है कि मंगलवार को दिन के लगभग चार बजे बनघारा चौक के पास स्थित अपने घर के सामने खेल रहा मुकेश महतो का पांच वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार गायब हो गया. जबकि बालक का घर बनघारा चौक पर घनी बस्ती के बीच में हैं. ऋतिक के पिता मुकेश महतो पेड़ से ताड़ी उतार कर बिक्री कर जीवन यापन करते हैं. उसके गायब होने के बाद कुछ देर तक घर के लोग समझ रहे थे कि वह कहीं अगल-बगल में खेल रहा होगा, परंतु घंटों बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आने पर परिजनों ने स्थानीय थाना की पुलिस को आवेदन देते हुए अनहोनी होने की शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें- Bihar Crime News: आरा में घर पर चढ़कर युवक को मारी चार गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर, नोएडा में काम करता है शख्स

शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

परिजनों का बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. जांच तक के लिए कोई नहीं पहुंचा. इसके बाद इलाके के टोले-मुहल्लों में लाउडस्पीकर और अन्य वाहनों द्वारा प्रचार-प्रसार करवाते हुए पूरी रात और सुबह में भी खोजबीन कराई गई, परंतु बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका.

सड़क जाम करने पर पहुंची पुलिस

इधर, परिवार और आसपास के लोग काफी परेशान हैं. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. किसी अनहोनी की आशंका और घटना के विरोध में ग्रामीणों ने घटहो-विद्यापतिनगर मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं. वहीं, सड़क जाम की सूचना के बाद ओपी प्रभारी चंद्रभूषण कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुट गए.

ये भी पढ़ें- शर्मसार कर देने वाली घटना: पति करवाता था पत्नी का गैंगरेप, पटना से नालंदा पहुंचते थे दोस्त, फिर करते थे 'गंदा काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget