एक्सप्लोरर

Samastipur Mass Suicide Case: 50 घंटे बाद बड़ी बेटी के बयान पर हत्या का केस दर्ज, गांव के ही पिता-पुत्र सहित 3 को बनाया आरोपी

समस्तीपुर सामूहिक आत्महत्या मामले में 50 घंटे बाद मृतक की बेटी काजल कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस नामजद आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है.

समस्तीपुर: जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की सामूहिक आत्महत्या मामले में 50 घंटे बाद मंगलवार को मृतक की बड़ी बेटी काजल कुमारी के बयान पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें मृतक की बेटी ने अपने पड़ोसी स्व. रामशरण झा के पुत्र श्रवण झा उर्फ मन्नु झा, उसके पुत्र मुकुंद झा व एक अन्य ग्रामीण अर्जुन सिंह के पुत्र बच्चा सिंह को नामजद किया है. दर्ज कराए गए प्राथमिकी में काजल ने बताया है कि पांच साल पूर्व उसके दादा-दादी ने श्रवण झा से तीन लाख रुपए कर्ज लिए थे, जिसके एवज में वह ब्याज समेत 15 से 17 लाख रुपए मांग रहे थे. इसके लिए गुहार लगाने के बावजूद मेरे परिवार को लगातार प्रताड़ित किया करते थे.

इसी तरह एक अन्य ग्रामीण बच्चा सिंह से भी दो लाख कर्ज लिया था. वह भी बराबर उनके परिवार को पैसे वापस देने को लेकर प्रताड़ित किया करता था. इन लोगों ने ही अपने अज्ञात सहयोगियों के साथ उसके पिता, मां, दादी और दो मासूम भाई की हत्या कर फंदे से झूला दिया. मेरी छोटी बहन निभा बगल के कमरें में सोई हुई थी, जिसे इस घटना का आभास तक नहीं हो पाया. इधर, घटना के तीसरे दिन भी दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मामले की विस्तृत तफ्तीश में जुटकर परिजनों से आवश्यक जानकारियां जुटाई. उन्होंने बताया कि मामले को लेकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नामजद आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है.

ये भी पढ़ें- Arrah News: नवविवाहिता का पंखे से लटका हुआ शव बरामद, परिजन ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या का लगाया आरोप

आरोपी मन्नू झा ने खुद को बकाया निर्दोंष

इस संबंध में आरोपी मन्नू झा ने एबीपी न्यूज को बताया कि मैंने कोई कर्ज मृतक मनोज व उनके परिवार को नहीं दिया था. न ही मैंने मनोज समेत उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या की है. मृतक की बेटियां मुझपर झूठा आरोप लगा रही हैं. मैं निर्दोष हूं. मुझे फंसाया जा रहा है. मन्नू ने बताया कि मनोज गांव में कई लोगों से कर्ज लिया हुआ था और किसी को पैसा लौटाता नहीं था. वह सब से गाली गलौत करता था.

ये भी पढ़ें- Samastipur Suicide Case: सामूहिक आत्महत्या मामले पर बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद, गरीबों के कल्याण के लिए है यह सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget