एक्सप्लोरर

Arrah News: नवविवाहिता का पंखे से लटका हुआ शव बरामद, परिजन ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या का लगाया आरोप

जगदेव नगर में एक नवविवाहिता का पंखे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है. शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

आरा: शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर के गली नंबर 5 में मंगलवार की सुबह एक नवविवाहिता का पंखे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है. शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पंखे से लटके हुए शव को नीचे उतारा. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर 5 निवासी संतोष कुमार यादव की 22 वर्षीया पत्नी रेणु कुमारी है.

इधर, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बरगही गांव निवासी रेणु के पिता अरुण कुमार सिंह ने उसके पति एवं ससुराल वालों पर ही दहेज में पैसे एवं संपत्ति की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी रेणु की शादी वर्ष 2019 के मई महीने में नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर के गली नंबर 5 निवासी सर्वानंद यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव से पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी. शादी के चार माह बाद वह बराबर दहेज में पैसे की मांग करने लगा, जिसको लेकर वह बराबर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था. इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को अपने घर बुला लिया और करीब 15 महीनों तक वह यहीं रही.

ये भी पढ़ें- West Champaran News: भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत, 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल

पत्नी के हिस्से की संपत्ति हड़पना चाहता था संतोष

अरुण सिंह ने बीते वर्ष 2021 में दशहरा के समय उन्होंने अपनी बेटी की विदाई की थी. इसके कुछ दिन बाद उसका पति कहने लगा कि तुम चार बहन हो और जो संपत्ति तुम्हारे हिस्से में आएगी उसे मांगो. तब काफी समझाने पर वह शांत हो गया और कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला. इसी बीच मंगलवार की सुबह उनकी बेटी रेणु की फांसी लगा लेने की सूचना मिली.

नवविवाहिता के ससुराल वाले घर छोड़कर हुए फरार

रेणू के पिता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद उसके ससुराल जगदेव नगर पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है. उन्होंने काफी आवाज लगाई, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला और सभी फरार हो गए. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- Darbhanga News: पहले महिला को किया अगवा फिर धूप में बिजली के पोल से बांधकर किया प्रताड़ित, पुलिस ने कराया मुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget