एक्सप्लोरर

Samastipur Loot: शाम होते ही समस्तीपुर में दो व्यवसायियों से लूटपाट, विरोध करने पर मारी गोली, रुपयों से भरा बैग लेकर भागे

Crime News Bihar: बदमाशों ने मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बूढ़ी गंडक पुल पर घटना को अंजाम दिया है. एक बाइक पर दो गल्ला व्यवसायी घर लौट रहे थे. दोनों की स्थिति गंभीर है.

समस्तीपुर: मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बूढ़ी गंडक पुल पर गुरुवार की देर शाम दो व्यवसायियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. दुकान बंद कर एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे दो गल्ला व्यवसायियों को बाइक सवार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया. लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए रुपयों से भरे बैग को लेकर वे फरार हो गए. वहीं विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों व्यवसायियों को गोली भी मार दी. भागने के दौरान दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. 

घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी व्यवसायियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की. लोगों से पूछताछ की.

Samastipur Loot: शाम होते ही समस्तीपुर में दो व्यवसायियों से लूटपाट, विरोध करने पर मारी गोली, रुपयों से भरा बैग लेकर भागे

बाजार समिति से लौट रहे थे व्यवसायी

जख्मी व्यवसायी विनय साह ने बताया कि वह संजय कुमार साह के साथ बाजार समिति से दुकान बंद कर बाइक से गोला रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो की संख्या में आए बदमाशों ने पहले उन्हें धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद रुपयों से भरा थैला छीनने की कोशिश करने लगे. विरोध करने पर उन दोनों को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया.

घटना को लेकर व्यवसायियों में आक्रोश

घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख बदमाश ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की और बाजार की तरफ होते हुए फरार हो गए. आए दिन व्यवसायियों के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर व्यवसायियों में आक्रोश है. नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि कितने की लूट हुई है अभी पता नहीं चल सका है. पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- Watch: 'बुलाइए न पुलिस, हम तो वेट कर रहे हैं', पटना के NMCH में बैठे थे प्रेमी-प्रेमिका, पकड़े गए तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget