एक्सप्लोरर

'बुलाइए न पुलिस, हम तो वेट कर रहे हैं', पटना के NMCH में बैठे थे प्रेमी-प्रेमिका, पकड़े गए तो...

NMCH Campus Patna Video Viral: युवक-युवती दूसरे कॉलेज के थे. नालंदा मेडिकल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में बैठकर बात कर रहे थे. पूछताछ के बाद गार्ड से उलझे, फिर बात बढ़ी.

पटना: राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (Nalanda Medical College and Hospital) के कैंपस में बुधवार की रात एक प्रेमी जोड़े के पकड़े जाने के बाद जमकर बवाल हुआ. एनएमसीएच के छात्र और गार्ड प्रेमी जोड़े से पूछताछ करने लगे तो बात बढ़ गई. इसके बाद प्रेमी जोड़ों की ओर से भी फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया गया. अंत में मामला पुलिस के पास पहुंचा जिसके बाद सबकुछ शांत हुआ. इससे पहले वीडियो बनाने पर लड़की ने हंगामा किया. पुलिस बुलाने की बात पर कहा कि बुलाइए न पुलिस, हम वेट कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज कैंपस में बुधवार की देर रात दूसरे कॉलेज से आए एक प्रेमी युवक-युवती बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान कॉलेज के सुरक्षा गार्ड ने उनसे पूछताछ की. पता चला कि वे दोनों उस कॉलेज के नहीं हैं. इस पर सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को कैंपस से बाहर जाने के लिए कहा. इस पर बहस शुरू हो गई. प्रेमी युवक-युवती कैंपस में हंगामा करने लगे.

मामला बढ़ने के बाद नालंदा मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट काफी संख्या में आ गए. इसके बाद प्रेमी युवक-युवती ने मोबाइल से कॉल करके अपने दोस्तों को बुला लिया. घंटों कैंपस में कॉलेज के स्टूडेंट और प्रेमी युवक-युवती के बीच हंगामा होता रहा. मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट हाथ में लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया.

नालंदा मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड के सुपरवाइजर प्रेम शंकर पांडेय ने बताया कि दोनों युवक-युवती दूसरे कॉलेज के थे. कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में बैठकर बात कर रहे थे. गार्ड ने उन्हें जाने के लिए कहा तो वे उलझ गए. इसके बाद हमारे कॉलेज के स्टूडेंट भी आ गए. उन्होंने बताया कि ये इस कॉलेज के नहीं हैं. इसके बाद दोनों युवक युवती ने फोन कर बाहर से लड़कों को बुलाया जो हथियार लेकर आए थे. इसके बाद हंगामा हुआ.

यह भी पढ़ें- Kartik Kumar High Court: नीतीश सरकार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक कुमार को मिली राहत, हाई कोर्ट से आया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget