एक्सप्लोरर

रूपेश हत्याकाण्ड बना राजनीति का अखाड़ा, अब उपेंद्र कुशवाहा ने CM नीतीश को दी नसीहत

नई सरकार बनने के बाद बिहार में लगातार अपराध बढ़ने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश को सबसे ज्यादा प्राथमिकता लॉ एंड ऑर्डर को देना चाहिए.

पटना: बिहार के रूपेश सिंह मर्डर केस को लेकर नीतीश सरकार सवालों के घेरे में हैं. प्रशासन की विफलता के साथ ही विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है. इसी कड़ी में आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को नसीहत दी है. पत्रकारों पर फूटे नीतीश के गुस्से को लेकर भी उन्होंने तंज कसा है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गुस्सा करने पर अगर अपराध कम हो जाता है तो आप गुस्सा करें. सच्चाई तो यही है कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है.

नई सरकार बनने के बाद बिहार में लगातार अपराध बढ़ने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश को सबसे ज्यादा प्राथमिकता लॉ एंड ऑर्डर को देना चाहिए. क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं होने के कारण किसी की जान चली जाती है. बिहार में ऐसी स्थिति ठीक नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश को बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर लालू राज से तुलना नहीं करनी चाहिए. बिहार में कैसे लॉ एंड ऑर्डर ठीक हो इस बात पर ध्यान देना चाहिए.

वहीं सीएम नीतीश कुमार के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि रूपेश की हत्या क्यों हुई, ये अभी पता नहीं चला. हम सरकार के पार्ट हैं. हमारा काम है पूरे मामले पर उद्भेदन करना और दोषी को पकड़ना. उन्होंने कहा कि बिहार की पुलिस अच्छी तरह से जांच कर रही है और उसे जल्द कामयाबी मिलेगी.

विपक्ष का प्रश्न उठाना स्वाभाविक है- गिरिराज सिंह

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि यह स्वाभाविक प्रश्न उठाना है. लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की पुलिस रूपेश हत्याकांड में हत्यारों को गिरफ्तार करने में कामयाब हो जाएगी. इसके साथ ही लोगों के मन मे जो आशंका है वह दूर हो जाएगी. अंत में उन्होंने कहा कि लोगों को यह विश्वास दिलाया जाएगा कि हम सक्षम हैं.

आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर को बीते मंगलवार की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर उस वक्त गोलियों से भून दिया गया जब वे एयरपोर्ट से अपने घर पहुंचे थे. इस वारदात को लेकर पुलिस अफसरों की नींद उड़ गई है और जनता नीतीश सरकार से बेहद नाराज है.

यह भी पढ़ें-

बिहार में सफाई कर्मचारी को लगेगा कोरोना का पहला टीका, वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget