एक्सप्लोरर

बिहार में सफाई कर्मचारी को लगेगा कोरोना का पहला टीका, वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने एलान किया कि टीकाकरण का पहला डोज इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के सफाई कर्मचारी रामबाबू को दिया जाएगा.

पटना: देशभर में कोराना वैक्सीन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 16 जनवरी से वैक्सीन लगाने काम शुरू कर दिया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने साझा प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार में कोरोना की वैक्सीनेशन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर हो चुकी है. कोरोना का पहला टीका शनिवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पटना स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस में वहां के कर्मचारी को दिया जाएगा.

पहले दिन तकरीबन तीन हजार बिहारवासियों का टीकाकरण

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन और इसके उपकरण मौजूद हैं. इसके लिए पटना सहित पूरे बिहार में कुल 10 भंडार बनाए गए हैं. इनमें सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, नालंदा और औरंगाबाद शामिल है. टीकाकरण का काम चरणबद्ध तरिके से किया जाना है. ऐसे में पहले दिन तकरीबन तीन हजार बिहार वासियों को टीका लगाया जाएगा.

सफाई कर्मचारी को लगेगा प्रदेश का पहला टीका

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इस बात का एलान भी किया कि टीकाकरण का पहला डोज इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के सफाई कर्मचारी रामबाबू को दिया जाएगा. वहीं दूसरा टीका हॉस्पिटल में एम्बुलेंस ड्राइवर अमित कुमार को नीतीश कुमार की मौजूदगी में दिया लगाया जाएगा.

प्रदेश में कुल 5 लाख 69 हजार डोज मौजूद

आपको बता दें कि कोरोना की वैक्सीन का पहले खेप सोमवार को पटना पहुंच चुका है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 54,900 वाइल और भारत बायोटेक से 1000 वैक्सीन वाइल अब तक बिहार को मिला है. जिसमें कुल 5 लाख 69 हजार डोज है.

हर व्यक्ति को दो बार लगाया जाएगा टीका

हालांकि स्वस्थ्य विभाग ने यह भी बताया है कि एक व्यक्ति को दो बार कोरोना का टीका लगाया जाना है. पहला डोज लगने के 28 दिनों के बाद फिर उसे दूसरा टीका दिया जाएगा. दोनों टीका लगने के बाद ही व्यक्ति कोरोना से सुरिक्षत रहेगा. टीकाकरण के पहले चरण में 4,62,275 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा. इसे लिए प्रदेश में अब तक 300 जगहों को चिन्हित किया गया है.

पहले चरण में इन लोगों को दी जाएगी वैक्सीन

आपको बता दें कि टीकाकरण के लिए पहली प्राथमिकता स्वास्थ्यकर्मी को दी जाएगी. जिसमें डॉक्टर्स, नर्स, एम्बुलेंस ड्राइवर, लैब टेक्नीशियन और सफाई कर्मचारी शामिल हैं. इसे बाद फ्रंटलाइन वॉरियर्स जैसे पुलिसकर्मी, होम गार्ड, सुरक्षा बल और प्रदेश में सैनिकों को दूसरे दूसरे चरण में टीका दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

खरमास खत्म, जल्द हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार, सियासी दावों की भी होगी परख

रूपेश सिंह की पत्नी का सवाल- नीतीश कुमार अबतक मिलने क्यों नहीं आए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget