एक्सप्लोरर

RPF जवान की गोली से मरे 4 लोगों में एक बिहार के असगर भी थे, क्यों जा रहे थे मुंबई? क्या कह रहा परिवार? रिपोर्ट पढ़ें

Jaipur Mumbai Superfast Express Firing: असगर चूड़ी की फैट्री में काम करते थे. चार बेटियां और एक बेटा है. मधुबनी के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के परबत्ता गांव के रहने वाले थे.

मधुबनी: जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बीते सोमवार (31 जुलाई) को हुए गोलीकांड में जिन चार लोगों की आरपीएफ जवान की गोली से मौत हुई थी उसमें बिहार के असगर (उम्र 48 साल) भी थे. मधुबनी के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के परबत्ता गांव के बिस्की टोल निवासी मो. असगर का परिवार आज टूट गया है. गांव में शोक का माहौल है. घर वाले मातम में डूबे हैं.

जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी थी. मरने वालों में तीन आम यात्रियों के अलावा एक आरपीएफ का एएसआई भी था. बताया गया कि मो. असगर बेहतर नौकरी की तलाश में जयपुर से मुंबई जा रहे थे.

कौन संभालेगा परिवार?

सनाउल्लाह ने बताया कि उनके भाई असगर एक साल से जयपुर में अपने पूरे परिवार के साथ रहकर चूड़ी की फैक्ट्री में काम करते थे. इसी आमदनी से उनका घर चलता था. पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है. बच्चों की उम्र 3 साल से 14 साल के बीच है. अब परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि कौन संभालेगा?

बताया जाता है कि असगर अगर मुंबई नहीं जाता तो उसकी जान बच जाती. असगर को मुंबई के एक मस्जिद में काम करने को लेकर बात हुई थी. वह इसलिए जयपुर से मुंबई जा रहे थे. घर में असगर के अलावे असगर की मां, पांच अन्य भाई और एक कुंवारी बहन है. भाई भी इधर-उधर काम करते हैं. एक नागपुर में मिस्त्री है तो एक दिल्ली में राशन की दुकान में काम करता है. दो अन्य भाई अभी छोटे हैं लेकिन काम कर रहे हैं. 

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पप्पू यादव

घटना के बाद परिवार वालों को ढांढस बंधाने के लिए जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और पूर्व सांसद पप्पू यादव बुधवार (2 अगस्त) को असगर के घर पहुंचे. उन्होंने असगर के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की. साथ ही उन्होंने परिजनों को अपनी ओर से आर्थिक मदद भी की. पप्पू यादव ने कहा कि देश अपराध की घटनाओं से रक्तरंजित हो रहा है. ऐसी स्थिति में सरकार को अविलंब ध्यान देना चाहिए. उन्होंने मृतक की बहन एवं सभी बच्चों की शादी में आर्थिक सहयोग करने की भी बात कही.

घटना को लेकर आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने ट्वीट कर कहा है कि हो सकता है कि आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह को मानसिक रूप से बीमार बता दिया जाए. साथ ही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि आरपीएफ जवान ने जो हत्याएं की हैं वह उग्र और लोगों को बांटने वाले माहौल का नतीजा है. इधर घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है.

हर संभव मदद की हो रही कोशिश

वहीं दूसरी तरफ मधुबनी के जिला जन संपर्क पदाधिकारी सह आपदा प्रबंधन विभाग के प्रभारी परिमल कुमार ने बताया कि हम परिजनों के संपर्क में हैं. राज्य सरकार की तरफ से किसी भी तरह से अगर परिवार की मदद की जा सकती है तो प्रशासन उसके लिए हर संभव कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Kishangaj News: पति के साथ हनीमून मनाने जा रही महिला हो गई थी लापता, अब गुरुग्राम की पुलिस ने पकड़ा, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget