एक्सप्लोरर

Sasaram Violence Case: रोहतास के SP बोले- सासाराम में पूर्व विधायक की बैठक के बाद भड़की थी हिंसा की आग

Rohtas News: बीजेपी के पूर्व विधायक की गिरफ्तार के बाद एक बार फिर सासाराम हिंसा की चर्चा होने लगी है. वहीं, इस मामले को लेकर एसपी विनीत कुमार ने जानकारी दी.

सासाराम: रामनवमी (Ram Navami) जुलूस के दौरान हुई हिंसा की घटना मामले में पुलिस ने बीजेपी (BJP) के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद (Jawahar Prasad) को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नीतीश सरकार (Nitish Kumar) को घेर रही है. बीजेपी इसे विद्वेष भावना से की गई कार्रवाई बता रही है. वहीं, इस मामले को लेकर रोहतास एसपी विनीत कुमार (Rohtas SP) ने शनिवार को प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने बताया कि सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा के पहले एक बैठक की गई थी. इसमें पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, उनके पुत्र और अन्य लोग शामिल थे. इस बैठक के बाद ही शहर में दंगे की आग भड़की थी. इस मामले में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी हुई है.

12 लोगों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से मिला है आदेश- एसपी 

एसपी विनीत कुमार ने बताया कि 12 लोगों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से आदेश प्राप्त हुआ है. इस मामले में 41 नामजद सहित 500 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था, जिसमें 64 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि 22 नामजद लोगों की गिरफ्तारी हुई है. साथ ही अज्ञात में 42 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि दो लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है.

कोर्ट से आदेश के बाद हुई गिरफ्तारी

बता दें कि बीती रात बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को उनके आवास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एफआईआर में पूर्व विधायक का नाम नहीं था, लेकिन बाद में अप्राथमिकी मतलब अज्ञात अभियुक्तों में उनका नाम शामिल किया गया है और कोर्ट से प्राप्त आदेश के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है.

ये कर चुके हैं सरेंडर 

बता दें कि रामनवमी जुलूस के बाद हुई हिंसा और पत्थबाजी मामले में बीजेपी के तीन नेताओं ने गत 17 अप्रैल को शिवसागर थाने में सरेंडर किया था. तीन सरेंडर करने वालों में डॉ. शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा और रॉबिन केसरी शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि शिवनाथ चौधरी और सोनू सिन्हा सासाराम नगर बीजेपी के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं जबकि रॉबिन केसरी भी नगर बीजेपी में महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं. डॉ. शिवनाथ चौधरी, श्रीराम जन्मोत्सव कमेटी अध्यक्ष हैं. सोनू सिन्हा महामंत्री के पद पर हैं जबकि रॉबिन केसरी भी कमेटी के सदस्य हैं. 

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham News: धीरेंद्र शास्त्री पर क्या बोल गए RJD अध्यक्ष जगदानंद सिंह? समर्थन में उतरे गिरिराज सिंह ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget