एक्सप्लोरर

Rohtas News: रोहतास में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, ईंट-पत्थर चले, पूर्व मुखिया सहित कई लोग घायल

Rohtas News: काराकाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का मामला है. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है. स्थिति नियंत्रण में है.

Rohtas News: बिहार में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान कई जिलों से मारपीट की खबरें आ रही हैं. बीते गुरुवार (06 फरवरी) को रोहतास में भी दो गुटों में हिंसक झड़प हुई है. इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में रघुनाथपुर गांव के पूर्व मुखिया रामा कांत पांडेय भी शामिल हैं. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

कैसे हुई झड़प? 

रघुनाथपुर गांव में बुधवार से ही विवाद की स्थिति बनी हुई थी. बुधवार को एक जाति के लोग मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील भोजपुरी गाना बजाते हुए एक टोला से गुजरे. इस दौरान उस टोले की एक जाति के लोगों ने आपत्ति जताते हुए गाना बंद करवा दिया. 

…और मारपीट हो गई

इसी विवाद के बाद अगले दिन बात झड़प तक बात पहुंच गई. अगले दिन यानी गुरुवार को जब दूसरी जाति के लोग अपनी मूर्ति का विसर्जन करने निकले तो कमला पासवान के घर के पास उन्हें रोक दिया गया. मौजूद लोगों ने कहा कि "अगर हम गाना नहीं बजा सकते थे, तो तुम भी बिना गाने के जाओ. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. देखते-देखते मारपीट हो गई.

दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए. लाठी-डंडों से हमला करने लगे. स्थिति और बिगड़ गई जब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे. इस झड़प में कई लोगों को चोटें आईं. घायलों को गोड़ारी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. गंभीर रूप से घायलों को सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया.

 पुलिस ने शांत किया मामला

सूचना मिलते ही काराकाट थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित किया. दोनों पक्षों के लोगों को समझाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) कुमार संजय ने बताया कि रघुनाथपुर गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प हुई थी. दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटे आई है. अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

यह भी पढ़ें- सुपरकॉप मनु महाराज के दिल में बिहार, एक बार फिर कर दिया साबित, उत्तराखंड में ऐसे किया गदगद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget