एक्सप्लोरर

Rohtas News: रोहतास में अनियंत्रित बस पलटी, एक की मौत, कई घायल, मची अफरातफरी

Road Accident: रोहतास में सासाराम-आरा मार्ग पर बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और अनेक घायल हो गए. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें छह की हालत गंभीर है.

Rohtas News: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत पेनार गांव के समीप शुक्रवार को सासाराम-आरा मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सासाराम से पटना जा रही बस दूसरे वाहन से टकरा गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस बस में लगभग 45-50 लोग सवार थे, जिनमें से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, एक यात्री की मौत हो गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया.

ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद आस-पास के गांवों के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. कुछ घायलों को ग्रामीणों की मदद से नोखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सासाराम रेफर कर दिया गया.

मौके पर पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाने की पुलिस और प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अनुमंडल पदाधिकारी कुमार वैभव-2  मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. अनुमंडल पदाधिकारी कुमार वैभव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस और वाहन के बीच टक्कर से यह हादसा हुआ. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

छह की स्थिति गंभीर

घायलों में छह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अन्य अस्पतालों में चल रहा है. दुर्घटना के कारण यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा. लेकिन, पुलिस ने जल्द ही स्थिति को कंट्रोल किया. इस हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है और प्रशासन से सड़कों पर सुरक्षा उपायों को सख्त करने की मांग की. 

ये भी पढे़ं: Road Accident: बेतिया में ई रिक्शा और ट्रक की भीषण सड़क दुर्घटना, दो की मौत, पांच की हालत नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget