एक्सप्लोरर

Rohtas News: भोजपुर के युवक की रोहतास में हत्या, लूटपाट के दौरान मारी गई गोली, कलेक्शन का पैसा लेकर लौट रहा था

घटना संझौली प्रखंड क्षेत्र के डेहरी-बक्सर कैनाल पथ पर अमैंठी लख के पास की है. युवक भारत फाइनेंस का कर्मचारी था. अपनी बाइक से वापस नोखा लौट रहा था.

रोहतास: बिहार के रोहतास में शुक्रवार की दोपहर लूट के दौरान एक फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. घटना संझौली प्रखंड क्षेत्र के डेहरी-बक्सर कैनाल पथ पर अमैंठी लख के पास की है. मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. फाइनेंस कर्मी भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर टोला के रहने वाले योगेंद्र राय का 30 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार था.

सड़क पर पसरा था खून

भारत फाइनेंस का कर्मी ऋषि कुमार धन कुटिया, सराव गांव से समूह का पैसा कलेक्शन कर अपनी बाइक से नोखा लौट रहा था. इस क्रम में अमैंठी लख पर बदमाशों ने लूट ने के क्रम में गोली मारकर हत्या कर दी और पैसों से भरा बैग लेकर भाग निकले. घटनास्थल सुनसान होने कारण किसी ने बदमाशों को नहीं देखा. मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. शव के पास सड़क पर खून ही खून पसरा था.

लगभग 50 से 70 हजार की हुई लूट

पैसा कलेक्शन कर नोखा लौटने के दौरान दिनदहाड़े सुनसान जगह पर लूट की घटना हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र का रहने वाला था. लूट में असफल होता देख बदमाशों ने गोली मारी होगी और हत्या कर रुपयों से भरा बैग ले भागे. बताया जा रहा है कि फाइनेंस कर्मी के पास से करीब 50 से 70 हजार रुपये था जिसे लूटा गया है. गोली लगने के बाद घटनास्थल पर ही कर्मी की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

Indian Railway: अब लीजिए आधुनिक सीटों का आनंद, पटना और राजेंद्रनगर टर्मिनल से खुलने वाली 12 ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

Amit Shah Bihar Tour: जानिए उस मंदिर को जहां पूजा करेंगे अमित शाह, 120 साल पुराना इतिहास, पूरी होती है मनोकामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव पर BJP का हमला, कहा- ये उपद्रवियों का मार्च
LIVE: तेजस्वी यादव पर BJP का हमला, कहा- ये उपद्रवियों का मार्च
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget