एक्सप्लोरर

Amit Shah Bihar Tour: जानिए उस मंदिर को जहां पूजा करेंगे अमित शाह, 120 साल पुराना इतिहास, पूरी होती है मनोकामना

Budhi Kali Mandir Kishanganj: बूढ़ी काली मंदिर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार पूजा करेंगे. शनिवार की सुबह 9.30 बजे वो मंदिर आएंगे. करीब 15 मिनट रुकेंगे.

किशनगंज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दो दिवसीय दौरे पर बिहार में हैं. आज शुक्रवार से ही उनका कार्यक्रम शुरू है. इस दौरे में अमित शाह एक एतिहासिक मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे. शनिवार की सुबह 9.30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बूढ़ी काली मंदिर (Budhi Kali Mandir Kishanganj) आएंगे. यहां 15 मिनट रुकेंगे. माता का दर्शन करने के बाद प्रसाद चढ़ाएंगे. पूरी तैयारी हो चुकी है. मुख्य पुजारी मलय मुखर्जी ने इस मंदिर का इतिहास बताया. उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार यहां देश के गृह मंत्री आ रहे हैं. लोगों में बहुत उत्साह है. यहां जो आता है उसकी मनोकामना पूरी होती है.

क्या है मंदिर का इतिहास?

1902 में मंदिर की स्थापना हुई थी. 120 साल पुराना इसका इतिहास है. मंदिर के पुजारी ने बातचीत में बताया कि इस मंदिर में भक्तों की बहुत आस्था है. दूर दराज से लोग आते हैं. मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यहां मूर्ति दान करने की भी प्रथा है. अभी आने वाले 20 साल तक मूर्ति दान करने के लिए वेटिंग लिस्ट है. अगले 20 साल तक मूर्ति दान करने के लिए बुकिंग हो चुकी है. आज के समय में कोई मूर्ति दान करना चाहेगा तो उसको 20 साल इंतजार करना पड़ेगा.

Amit Shah Bihar Tour: जानिए उस मंदिर को जहां पूजा करेंगे अमित शाह, 120 साल पुराना इतिहास, पूरी होती है मनोकामना

यह भी पढ़ें- Durga Puja 2022: पटना में यहां केदारनाथ के तर्ज पर दिखेगा नजारा, दुर्गा मां के साथ गंगा नदी का भी कर सकेंगे दर्शन

देश का कोई गृह मंत्री आज तक यहां नहीं आया

बताया गया कि इस मंदिर में बलि भी दी जाती है. इस मंदिर का अपने आप में अनोखा इतिहास है. मुख्य पुजारी मलय मुखर्जी ने बताया कि वह 20 सालों से यहां हैं. उनके पिताजी, उनके दादा जी भी मंदिर में पुजारी थे. उन्होंने यह भी कहा कि आज तक देश का कोई भी गृह मंत्री यहां नहीं आया था. शनिवार का दिन इस मंदिर के इतिहास के लिए बेहद अहम दिन होगा.

मंदिर और आसपास चाक चौबंद व्यवस्था

मलय मुखर्जी ने आगे कहा कि अमित शाह के आने के लेकर वे लोग भी खुश हैं की बड़े नेता रहे हैं. बता दें मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखी गई है. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. हर चीज पर पैनी नजर रखी जा रही है. मुस्लिम बहुल सीमांचल में इस मंदिर का अपने आप में बहुत महत्व है. 

यह भी पढ़ें- Character Certificate: बिहार के सभी DM, SSP और SP को निर्देश, मोबाइल और ई-मेल पर भेजे जाएं चरित्र प्रमाण पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget