एक्सप्लोरर

Rohtas News: 70 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी सुरेंद्र पासवान गुरुवार की शाम कहीं जा रहे थे. इसी दौरान भलुनी भवानी धाम के समीप हथियार से लैस बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.

रोहतास: बिहार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और आए दिन हत्या, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के दिनारा थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार की देर रात अपराधियों ने 70 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी किसान सुरेंद्र पासवान गुरुवार शाम को कहीं जा रहे थे. इसी दौरान भलुनी भवानी धाम के समीप हथियार से लैस बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली लगने से सुरेंद्र पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- Muzaffarpur Blast: मुजफ्फरपुर की बर्फ फैक्ट्री में बॉयलर फटा, एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर, मोतीपुर की घटना

पुलिस की कार्यशैली पर भी उठा सवाल

घटना की सूचना मिलने पर दिनारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेंद्र पासवान खेती कर अपना गुजर बसर करते थे. वहीं, इस आपराधिक वारदात के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि रोज आपराधिक घटनाएं हो रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है.

अभी तक कोई आवेदन नहीं हुआ प्राप्त

बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशिभूषण सिंह ने बताया कि भलुनी भवानी धाम के पास घटना घटी है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और सारी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में पूछताछ कर जांच की जा रही है. मृतक के परिजनों से अभी तक कोई आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है. फिलहाल घटना के कारण का खुलासा नहीं हो सका है.

ये भी पढ़ें- Arrah News: भोजपुर में नाबालिग से चार लोगों ने किया रेप, गमछा बांधकर झाड़ी में ले गए, फिर की दरिंदगी, तीन गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget