एक्सप्लोरर

Arrah News: भोजपुर में नाबालिग से चार लोगों ने किया रेप, गमछा बांधकर झाड़ी में ले गए, फिर की दरिंदगी, तीन गिरफ्तार

पीड़ित किशोरी और पकड़े गए आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई है. आज पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी. किशोरी 11 मई की सुबह ग्रामीण बैंक जा रही थी तभी रास्ते में उसके साथ ये किया गया.

आराः घर से बैंक जाने के लिए निकली एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. घटना भोजपुर के इमादपुर थाना क्षेत्र का है. इसे लेकर पीड़ित किशोरी ने आरा के महिला थाना में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि, चौथे की तलाश जारी है.

गुरुवार को पीड़ित किशोरी और पकड़े गए आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई. उन्हें सदर अस्पताल लाया गया था. आज शुक्रवार को पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी. पुलिस के अनुसार इमादपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 11 मई की सुबह दस बजे घर से ग्रामीण बैंक जा रही थी. रास्ते में सुनसान जगह के पास आरोपियों ने किशोरी को पकड़ लिया. इसके बाद गमछा से मुंह बांधकर झाड़ी की ओर ले गए फिर दरिंदगी की.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: बिहार शरीफ कोर्ट की बाउंड्री वॉल अचानक गिरी, एक महिला की मौत, कई लोग जख्मी, राहत बचाव कार्य जारी

शोर मचाने के बाद लोगों ने एक शख्स को दबोचा

झाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद शोर मचाने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से अजय चौधरी को पकड़ लिया गया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर टीम ने मो. महताब और संजीत कुमार को गिरफ्तार किया. बाद में सभी को आरा लाया गया. थानाध्यक्ष नीतू प्रिया के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच चल रही है. अब तक तीन आरोपित पकड़े गए हैं.

पहले पंचायत के जरिए मामला सलटाने का प्रयास

जानकारी के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म के बाद पहले मामले को गांव में ही पंचायत के स्तर से सलटाने का प्रयास किया गया था. इसके चलते पीड़िता केस दर्ज कराने आरा नहीं पहुंची. अब महिला थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है. चौथा आरोपित भुअर मियां का पुत्र है जो फरार है.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Blast: मुजफ्फरपुर की बर्फ फैक्ट्री में बॉयलर फटा, एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर, मोतीपुर की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget