एक्सप्लोरर

Rohtas News: बाइक चोरों का पीछा करना पड़ा महंगा, रोहतास में बदमाशों ने युवक को मार दी गोली, मौत

Rohtas Crime News: घटना रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र की है. बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Rohtas Murder: रोहतास में बाइक चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करना एक युवक को महंगा पड़ गया. बदमाशों ने युवक पर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई. घटना शिवसागर थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी युवक भानु प्रताप (36 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना बीते गुरुवार (24 अक्टूबर) रात के करीब एक बजे के आसपास की है.

कैसे हुई पूरी घटना?

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि भानु प्रताप के परिवार ने बाइक चोरों को देख लिया था. इसके बाद भानु और एक दूसरे व्यक्ति ने कार से बाइक चोरों का पीछा करना शुरू किया. पीछा करते-करते कुदरा थाना क्षेत्र से शिवसागर थाना क्षेत्र तक पहुंच गए. इस दौरान एक गड्ढे को देख बाइक चोरों ने गाड़ी की गति को कम किया तो पीछे से कार से इन लोगों ने धक्का मार दिया. इतना होने पर बाइक सवार चोर गिर पड़े.

बाइक चोरों की संख्या दो बताई जा रही है. चोरों के गिरने के बाद भानु कार से उतरकर जैसे ही चोरों के पास गया तो उन लोगों ने उस पर दो गोली चला दी. कार चलाने वाला दूसरा शख्स उतरा तो बदमाश बाइक छोड़कर हथियार के बल पर फरार हो गए. परिजन और स्थानीय लोगों ने भानु को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

उधर भानु के भाई पीयूष कुमार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. कहा कि उन्होंने घटना की सूचना तुरंत शिवसागर थाना की पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. पीयूष ने कहा कि एसपी को जानकारी देने के बाद पुलिस साढ़े पांच घंटे की देरी से सदर अस्पताल पहुंची. इस देरी से परिजनों में और स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे. जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में क्या हुआ था. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- Pashupati Kumar Paras: फेर में पड़े पशुपति कुमार पारस! 7 दिनों का मिला अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget