एक्सप्लोरर

तेज प्रताप को पार्टी से निकालने पर बहन रोहिणी आचार्य की पहली प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

Bihar News: रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट किया है. कहा कि जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण व परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारंबार लांघने की गलती करते हैं वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं.

Rohini Acharya: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. तेज प्रताप और अनुष्का यादव (Anushka Yadav) के प्रकरण में आरजेडी सुप्रीमो ने रविवार (25 मई, 2025) को यह एक्शन लिया. इस पर अब रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया आई है. रोहिणी आचार्य ने रविवार को एक्स पर पोस्ट किया है.

लालू की बेटी और रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, "जो परिवेश, परंपरा, परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं उन पर कभी सवाल नहीं उठते हैं. जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण व परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारंबार लांघने की गलती-धृष्टता करते हैं वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं."

'…ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं'

उन्होंने कहा, "हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं, परिवार हमारा मंदिर व गौरव और पापा के अथक प्रयासों-संघर्षों से खड़ी की गई पार्टी व सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा, इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं."

बता दें कि तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं. उनकी शादी ऐश्वर्या से हुई थी. अभी तलाक का केस चल रहा है. दोनों अलग-अलग रहते हैं लेकिन कानूनी रूप से दोनों अलग नहीं हुए हैं. अब अनुष्का यादव को लेकर जो खबर सामने आई है उससे कहीं न कहीं लालू परिवार की बदनामी हो रही है. शायद यही वजह है कि लालू यादव ने इस तरह का फैसला लिया और उनके समर्थन में तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य भी हैं.

यह भी पढ़ें- लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप पर लिया एक्शन, 'अब से पार्टी और परिवार में उसकी…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget