एक्सप्लोरर

'जुबानी गोले दागने वाले एक चुटकी सिंदूर की कीमत...', PM मोदी के बयान पर रोहिणी आचार्य का तंज

Bihar News: पीएम मोदी ने बीकानेर की जनसभा में पाकिस्तान को दो टूक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि भारत अब और आतंकी हमले नहीं सहेगा. पीएम मोदी के बयान पर रोहिणी आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Bihar Politics: आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी के बयान पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जुबानी गोले दागने वाले एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या जानें. बता दें कि गुरुवार (22 मई, 2025) को पीएम मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र कर पाकिस्तान को दो टूक संदेश दिया. पीएम मोदी के बयान पर अब सियासत शुरू हो गई है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में भारत पाकिस्तान सीजफायर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दुश्मन से पूरा बदला लिए बिना सीजफायर किया गया.

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा, "ना खुद जिसकी मांग में सिंदूर भरा उसका मान रख पाए, ना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों- युद्ध में शहीद हुए बहादुर सैनिकों की विधवा हुई देश की बहनों- बेटियों के सिंदूर की लाज रख पाए."

पीएम मोदी पर रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना 

उन्होंने कहा कि न जाने किस मजबूरी में अपने नाम का सिंदूर लगाने वाले को छोड़ आए. भारत- पाकिस्तान सीजफायर के फैसले पर भी रोहिणी आचार्य ने सवाल उठाए. उन्होंने आगे कहा, "एक चुटकी सिंदूर की कीमत आप क्या जानें जुबानी गोले दागने वाले 'जनाब'! आपका तो बस एक ही धंधा है कोरी बयानबाजी और झूठे प्रचार का धमाल." गौरतलब है कि विपक्ष भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक हुए सीजफायर पर लगातार सवाल पूछ रहा है.

विपक्ष की मांग है कि केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए. मकसद पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और भारत पाकिस्तान सीजफायर पर चर्चा करना है. विपक्ष की मांग को दरकिनार कर सरकार ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विदेश दौरे पर भेजने का फैसला लिया. बता दें कि संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब और आतंकी हमले नहीं सहेगा. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और सेना को कीमत चुकानी होगी. 

ये भी पढ़ें- कटिहार में सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान हादसा, दो मजदूर की मौत, चार अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
अमेरिका भी जो न कर पाया, वो भारत ने कर दिखाया, रूस-यूक्रेन से आया ग्रीन सिग्नल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'विरोध का हक है, पर...' आकाशवाणी में राहुल के धरने और ज्ञानेश कुमार विवाद पर बोले पूर्व जज
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
एयरफोर्स डे पर पीएम मोदी ने योद्धाओं को दी बधाई, कहा- 'उनके साहस को सलाम'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
Stainless Steel Thermos: स्टेनलेस स्टील थर्मस को कैसे साफ करें? बदबू और दाग हटाने के आसान तरीके
स्टेनलेस स्टील थर्मस को कैसे साफ करें? बदबू और दाग हटाने के आसान तरीके
Embed widget