एक्सप्लोरर

कटिहार में सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान हादसा, मालिक और मजदूर की मौत, 4 भर्ती

Katihar News: मामला कोढ़ा के रोतारा थाना क्षेत्र के रमेली गांव का है. दो मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना से मृतकों के यहां कोहराम मचा है.

Bihar News: कटिहार में गुरुवार (22 मई, 2025) को शौचालय की सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलते समय बड़ा हादसा हो गया. दम घुटने के कारण मालिक और एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई. चार अन्य मजदूरों की हालत बिगड़ गई. उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. मृतकों की पहचान घर मालिक मनोज महतो (उम्र 45 वर्ष) और मजदूर रणजीत सिंह (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है.

मामला कोढ़ा के रोतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रमेली गांव का है. बताया जा रहा है कि शौचालय निर्माण के बाद सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने में मजदूर जुटे थे. अचानक एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई. साथी को बचाने के लिए अन्य मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरे. बचाने के चक्कर में एक-एक कर सभी बेहोश हो गए.

दो की हालत को गंभीर देख किया गया रेफर

उधर मजदूरों के बेहोश होने की खबर से हड़कंप मच गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. ग्रामीणों ने दो को सेप्टिक टैंक से मृत अवस्था में बाहर निकाला. चार अन्य को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया. दो की हालत को देखते हुए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सुरक्षा-व्यवस्था नहीं होने के कारण हादसा

बताया जा रहा है कि दो मजदूरों का इलाज गांव में ही चल रहा है. घटना के बाद बहरखाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से हादसा हुआ है. स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना के बाद ग्रामीणों में शोक और आक्रोश है. लोगों ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है. मृतकों के यहां कोहराम मचा है.

ये भी पढ़ें- सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ पटना साहिब गुरुद्वारा का फरमान, 10 दिनों में देना होगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
सम्राट सरकार करने जा रही बंपर भर्ती, स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 11 हजार पद
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पटना में खाकी पर दाग, नशे के आरोपियों से डील का आरोप, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
CM सम्राट अपराध और क्राइम वाले बयान पर घिरे, मनोज झा और पप्पू यादव बरसे
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग
बंशीधर-राहुल राज के खिलाफ महागठबंधन ने की शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget