एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पटना में कल जोरशोर से होगा ललन सिंह का स्वागत, जानें तैयारी के पीछे की वजह

जेडीयू के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी ने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है. इस पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पहली बार पटना आ रहे हैं इसलिए उत्साह है.

पटनाः कुछ दिनों पहले दिल्ली में जेडीयू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की थी जिसमें सांसद ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था. अब राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने के बाद शुक्रवार को वह पहली बार पटना आ रहे हैं. ऐसे में उनके स्वागत के लिए पार्टी की ओर से भव्य तैयारी की जा रही है. अब ऐसे में सवाल उठना भी लाजिमी है कि आखिर पार्टी की ओर से इस तरह की तैयारी क्यों की जा रही है? इस मामले में विपक्ष भी अब हमलावर हो गया है.

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जेडीयू पहले ही कई गुटों में बटी हुई पार्टी है. आरसीपी सिंह के मंत्री बनने के बाद यह साफ हो गया है कि भव्य समारोह का आयोजन कर जेडीयू अपनी खीज मिटाने की कोशिश कर रहा है. पार्टी यह बताना चाह रही है कि जेडीयू में सब ठीक है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है. बहुत जल्द पार्टी में टूट होगी.

विरोधी दल के जेडीयू में आने के बताए जा रहे संकेत

दरअसल, ललन सिंह के स्वागत के लिए पटना में कई जगहों पर बैनर पोस्टर लगाए गए हैं. छह अगस्त को ललन सिंह के पटना आने को लेकर पार्टी ने ताकत झोंक दी है. सूत्र बताते हैं कि विरोधी दल को यह अहसास दिलाना है कि जेडीयू आक्रामक हो गया है. क्योंकि ललन सिंह ने बिहार की कुछ राजनीतिक पार्टियों को झटका दिया है. बहुत जल्द ललन सिंह की अगुवाई में विरोधी दल के कुछ बड़े चेहरे जेडीयू में शामिल हो सकते हैं.

जेडीयू से जुड़े नेताओं ने स्वागत को लेकर दी सफाई

वहीं इस मामले में जेडीयू के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी ने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है. इस पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पहली बार पटना आ रहे हैं. ऐसे में कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है. वो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं. इसमें कहीं किसी तरह की दिक्कत नहीं है.

उधर, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी. इसके पहले भी वो प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रह चुके हैं. अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं तो जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह होना स्वाभाविक है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह ने युवाओं से की यह खास अपील, RJD पर साधा निशाना

बिहारः 6 लोगों की हत्या के बाद नीतीश पर भड़के पप्पू यादव, कहा- CM उनके घर जाएं, न्याय दिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget