एक्सप्लोरर

Road Accident: सीवान में कोचिंग जा रहे तीन छात्रों को पिकअप ने कुचला, बाइक से जा रहे थे सभी, एक की मौत

Siwan News: तीनों छात्रों की उम्र 17 से 18 के बीच होगी. गंभीर रूप से घायल दो छात्रों का इलाज चल रहा है. सराय ओपी थाना क्षेत्र स्थित सहलौर गांव के पास की ये घटना है.

सीवान: पटना-सीवान मुख्य मार्ग पर सोमवार (27 मार्च) की सुबह बाइक सवार तीन छात्रों को एक पिकअप वाहन के चालक ने कुचल दिया. तीनों छात्रों की उम्र 17 से 18 वर्ष के आसपास है. तीनों एक ही बाइक से कोचिंग जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना हो गई. एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. सराय ओपी थाना क्षेत्र स्थित सहलौर गांव के पास की ये घटना है.

हादसे के बाद पलटी पिकअप

घटना के संबंध में बताया गया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. गाड़ी का ड्राइवर पिकअप छोड़कर फरार हो गया. घायल छात्रों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं मृत छात्र के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई.

मृत छात्र की पहचान सहलौर निवासी पैक्स अध्यक्ष अभय सिंह के पुत्र निखिल कुमार के रूप में की गई है. राज कुमार का पुत्र रोहन कुमार और गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लदी सरेया निवासी राम हृदय गुप्ता का पुत्र अंकित कुमार घायल हुआ है. अंकित सहलौर निवासी अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करता है. अंकित अपने दोस्त रोहन और निखिल के साथ सहलौर से सीवान कोचिंग पढ़ने जाता था. आज भी ये तीनों बाइक से सीवान जा रहे थे. 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. पिकअप को हटाने के लिए क्रेन को बुलाया गया. इस बीच लोगों ने हंगामा कर दिया. आक्रोशित लोगों का कहना था है कि जब तक पोस्टमार्टम कर छात्र का शव यहां नहीं आता और प्रशासन की तरफ से मुआवजा नहीं मिलता है तब तक पिकअप को सड़क से हटने नहीं देंगे. खबर लिखे जाने तक पुलिस का कोई बयान नहीं आया था.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Baby: पिता बनने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आई पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
महज 27 गेंदों में जड़े 12 चौके-छक्के, इन बल्लेबाज ने विस्फोटक पारी से ला दिया तूफान, टेक्सस सुपर किंग्स की करारी हार
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget