एक्सप्लोरर

Road Accident: सुपौल के त्रिवेणीगंज में सड़क हादसा, टेंपो के पलटने से 5 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

Supaul News: बताया जा रहा है कि नीलगाय से बचने के प्रयास में यह घटना हुई है. सूचना मिलने के बाद त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस भी पहुंची. तुरंत राहत-बचाव का कार्य शुरू हुआ.

Supaul News: सुपौल के त्रिवेणीगंज में मंगलवार (14 जनवरी, 2025) की देर शाम को एक सड़क हादसा हो गया. घटना जदिया-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग (एनएच 327ई) की है. त्रिवेणीगंज बाजार से जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव की ओर जा रहा टेंपो (नंबर बीआर 19 पी 3940) अनियंत्रित होकर पलट गया. नीलगाय से बचने के प्रयास में यह घटना हुई है. इस हादसे में टेंपो में सवार तीन महिलाएं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

चार लोगों को रेफर किया गया मधेपुरा मेडिकल कॉलेज

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने के बाद त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस भी पहुंची. तुरंत राहत-बचाव का कार्य शुरू हुआ. हादसे में घायल हुए सभी लोगों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन ने गंभीर हालत को देखते हुए चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

सड़क हादसे में हुए घायल सभी लोगों की हुई पहचान

घायलों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया वार्ड नंबर 3 निवासी संजय राम की पत्नी कला देवी (40 साल), मिथिलेश राम की पत्नी पिंकी देवी (26 साल) और फेकनारायण राम की पत्नी संगीता देवी (32 साल) के रूप में हुई है. इसके अलावा दो अन्य घायलों में गुड़िया वार्ड नंबर 5 के रहने वाले योगेंद्र यादव (42 साल) और बतहबा वार्ड नंबर 13 के रहने वाले भूपेंद्र यादव (50 साल) हैं.

इस मामले में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है. पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि घटना में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई है. बता दें कि प्रदेश में बढ़ती ठंड के चलते देर शाम और सुबह के समय कुहासे के कारण भी इन दिनों सड़क हादसे हो रहे हैं. लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- Gaya News: गया में NH पर बैरियर से टकराई बस, कई यात्री घायल, कर्मियों पर वसूली का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget