एक्सप्लोरर

Gaya News: गया में NH पर बैरियर से टकराई बस, कई यात्री घायल, कर्मियों पर वसूली का लगाया आरोप

Gaya Road Accident: हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बाराचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. सभी यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे तो प्राथमिक उपचार के बाद सबको छोड़ दिया गया. 

Gaya News: गया में एनएच-2 पर समेकित परिवहन जांच चौकी डोभी के पास यात्रियों से भरी एक बस बैरियर से टकरा गई. मंगलवार (14 जनवरी, 2025) को हुए इस हादसे में बस में सवार 12 से 13 यात्री घायल हो गए. बताया गया कि बस में करीब 80 यात्री सवार थे. घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को बाराचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. हालांकि सभी यात्री मामूली रूप से घायल हुए थे तो प्राथमिक उपचार के बाद सबको छोड़ दिया गया. 

यात्रियों ने पैसा मांगने का लगाया आरोप

इस मामले में एक यात्री अनिल कुमार ने बताया कि हाईवे पर परिवहन विभाग के कर्मियों ने देखा कि बस आ रही है तो पैसा लेने के लिए अचानक बैरियर लगा दिया. बस स्पीड में थी. ब्रेक लगाते-लगाते बैरियर से जोरदार टक्कर हो गई. अनिल ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री यूपी के मेरठ के हैं. मेरठ से गंगा सागर, नेपाल सहित कई स्थानों पर धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा पर वे लोग निकले हैं. उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

कुछ और यात्रियों ने कहा कि एक चेक पोस्ट पर बस के कागजात की जांच कर ली गई थी. बस जब दूसरे चेक पोस्ट पर पहुंचने वाली थी कि वहां के कर्मियों ने गाड़ी के आगे अचानक बैरियर को लगा दिया. चालक ने अचानक ब्रेक लगाया. इसके चलते बस में सवार 12-13 यात्री घायल हो गए. यात्रियों ने सुरक्षाकर्मियों पर जबरन बस से पैसा मांगने का आरोप लगाया. घटना की सूचना के बाद मौके पर बाराचट्टी थाने की पुलिस पहुंची. 

होम गार्ड का एक जवान भी घायल

घटना के संबंध में शेरघाटी डीएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया. उसके बाद आगे की यात्रा के लिए बस रवाना हो गई है. इस दौरान चेकपोस्ट पर तैनात होमगार्ड का एक जवान भी घायल हुआ है. आक्रोशितों लोगों ने सड़क को जाम किया था. काफी समझाने के बाद जाम को हटाया गया. अब स्थिति सामान्य है.

यह भी पढ़ें- 'बाबा सिद्दीकी की तरह…', बिहार में BJP के मंत्री को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget