एक्सप्लोरर

Road Accident: बांका में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर

पिता-पुत्र काम से कटोरिया बाजार आए थे. बाइक से वापसी के दौरान विद्युत कार्यालय के समीप यह हादसा हो गया. टक्कर मारने वाला कार चालक मौके का फायदा उठाकर गाड़ी लेकर भाग गया.

बांका: कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क पर विद्युत कार्यालय के समीप एक कार चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दिया. घटना मंगलवार दिन के 11 बजे के करीब की बताई जा रही है. सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

जख्मी बाइक चालक को किया गया रेफर

मृतक की पहचान आनंदपुर ओपी क्षेत्र के बगरा गांव निवासी 70 वर्षीय गुमा यादव के रूप में की गई है. हादसे में गंभीर रूप से जख्मी वाला युवक पवन यादव (35 वर्ष) गुमा यादव का पुत्र था और यही बाइक चला रहा था. जख्मी होने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए उसे कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए झारखंड के देवघर रेफर कर दिया.

पिता-पुत्र बाइक से आए थे कटोरिया बाजार

बताया जाता है कि पिता-पुत्र किसी काम से कटोरिया बाजार आए हुए थे. बाइक से वापसी के दौरान विद्युत कार्यालय के समीप यह हादसा हो गया. टक्कर मारने वाला कार चालक मौके का फायदा उठाकर गाड़ी लेकर भाग निकला.

जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद वृद्ध के शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जख्मी युवक को इलाज के लिए कटोरिया अस्पताल पहुंचाया जहां से रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी होते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया है.

(बांका से कुमुद रंजन राव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

पूर्णिया में वन कर्मी की गोली मारकर हत्या, कुछ दिनों पहले दी गई थी जान से मारने की धमकी

Bihar Crime: शराब बेचने वालों से ‘टैक्स’ वसूलता था युवक, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: बिहार की 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, इन 3 पर फंस गया पेच!
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, इन 3 पर फंस गया पेच!
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget