एक्सप्लोरर

पूर्णिया में वन कर्मी की गोली मारकर हत्या, कुछ दिनों पहले दी गई थी जान से मारने की धमकी

कस्बा थाना क्षेत्र के काठपुल के पास सोमवार की देर रात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम.वन कर्मी के बेटे ने कहा- धमकी का कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास, मामले की जांच में जुटी पुलिस.

पूर्णियाः कस्बा थाना क्षेत्र के काठपुल के पास सोमवार की देर रात अपराधियों ने एक वन कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. वन कर्मी अरुण यादव ड्यूटी करने के बाद रात में घर लौट रहा था इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर आगजनी कर विरोध जताया.

अरुण यादव धमदाहा के के0 नगर में पदस्थापित था. इस वजह से वह परोरा में ही रहता था. सोमवार की रात बाइक से अपने घर कस्बा के डोरिया गांव जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने पीछे से पीठ पर गोली मारी जिससे घटनास्थल पर ही अरुण यादव की मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना, कस्बा थाना, और जलालगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान भीड़ को शांत कराया. हाईवे पर की गई आगजनी को किसी तरह बुझाया गया.

वन कर्मी को जान से मारने की दी गई थी धमकी

अरुण यादव के बेटे कन्हैया ने बताया कि उनके पिता का किसी से कोई झगड़ा नहीं था. बीते महीने पिता ने कॉल कर बताया था कि उन्हें किसी ने जान से मारने की धमकी दी है. धमकी कौन दे रहा था इसकी जानकारी नहीं है. उसने कहा कि धमकी का कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय भी पहुंचे. हालांकि एसडीपीओ ने ऊपर से आदेश का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से मना कर दिया.

एक ही जगह पर दिया जा रहा घटना को अंजाम

बता दें कि पूर्णिया से अररिया जाने वाले हाईवे (एनएच-57) पर जीरो माइल से कस्बा की ओर बढ़ते ही एक काठपुल आता है. ये वही जगह है जहां लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. बीते दिन भी इसी जगह पर गोलीकांड हुआ था. स्थानीय लोगों ने पुलिस की चौकसी बढ़ाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Crime: शराब बेचने वालों से ‘टैक्स’ वसूलता था युवक, अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget