एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: नालंदा में RMP डॉक्टर की हत्या, घर से 100 मीटर की दूरी पर फेंकी लाश, मचा हड़कंप

Nalanda News: मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के चुलहारी गांव के रहने वाले सुमन गिरि (24 वर्ष) के रूप में हुई है. हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है.

Nalanda RMP Doctor Murder: नालंदा में एक आरएमपी डॉक्टर की हत्या कर दी गई है. गुरुवार (01 अगस्त) की सुबह लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के चुलहारी गांव के रहने वाले सुमन गिरि (24 वर्ष) के रूप में हुई है. शव को देखने से लग रहा था कि ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या की गई है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस के साथ-साथ आसपास के थाना प्रभारी भी पहुंचे.

शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जबरदस्त हंगामा किया. करीब तीन घंटे के बाद जाकर पुलिस ने शव को उठाया. परिवार वाले पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना देने के बाद यदि पुलिस सहयोग करती तो यह हत्या नहीं होती. मृतक सुमन गिरि गांव में ही प्रैक्टिशनर के रूप में इलाज करता था.

इलाज करने के लिए किसी का आया था फोन

इस मामले में सुमन गिरि के भाई अमन गिरि ने बताया कि बीते बुधवार की देर शाम महानंदपुर गांव से फोन आया था और वह मरीज को देखने गए थे. आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि हो सकता है मरीज देखकर लौटने के दौरान रास्ते में उनके साथ लूटपाट की कोशिश हुई हो. उन्होंने बदमाशों को पहचान लिया होगा और इस कारण उनकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर फेंक दिया गया.

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

उधर इस मामले में मृतक सुमन गिरि के भाई ने आरोप लगाया कि उनका भाई जब 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने 12 बजे रात में पुलिस को सूचना दी थी. आवेदन देने के लिए थाना पहुंचे थे. हालांकि थाने में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने डांट-फटकार के बाद सुबह आने के लिए कह दिया. सुबह परिवार और रिश्तेदार के साथ जब थाना पहुंचे तो थाने में मौजूद पदाधिकारी गाली-गलौज करने लगे और भगा दिया. इसी दौरान लौटने के क्रम में उनके भाई की बाइक रास्ते में गिरी हुई थी. आसपास में खोजबीन के बाद झाड़ी से शव मिला.

थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि युवक की पीट-पीट कर हत्या की गई है. हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है. परिजन द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई है. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक कांड में 3 और बड़ी गिरफ्तारी, भुवनेश्वर से सभी पकड़े गए, पटना में हुई पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
बांका में आसमानी आफत, वज्रपात से 6 की मौत, 4 झुलसे
बांका में आसमानी आफत, वज्रपात से 6 की मौत, 4 झुलसे
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget