एक्सप्लोरर

पशुपति पारस ने इंडिया गठबंधन को एकजुट रहने की दी सलाह, कहा- बदलाव के मूड में...

Pashupati Paras: पशुपति पारस भी महागठबंधन का हिस्सा बनने के लिए तैयार बैठे हैं. उन्हें सिर्फ लालू यादव की हरी झंडी चाहिए. उनके आने से महागठबंधन का कुनबा और ज्यादा बढ़ेगा.

Pashupati Paras News: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने मंगलवार को तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच हुई बैठक को सफल बताया. पारस सोमवार को ही एनडीए से अलग हुए हैं और अपनी नई राह ढूंढ़ रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वो महागठबंधन के साथ जा सकते हैं. 

'इंडिया गठबंधन के लोगों को बुलाया जाए'

पशुपति पारस ने एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने बयान में कहा, "आज तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई बैठक काफी सफल रही. यह एक अच्छी शुरुआत है. हमारी राय है कि इस महीने के अंत तक इंडिया गठबंधन के लोगों को बुलाया जाए और एक योजना के तहत वे पूरे बिहार में 38 जिलों में एकजुट होकर लोगों के बीच जाएं और अपनी बात रखें."

पारस ने ये भी कहा कि अगस्त तक हमारी पार्टी की योजना बिहार के जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने और समर्थकों की समस्याओं का समाधान करने की है. निश्चित तौर पर एनडीए गठबंधन को हराने के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करना होगा और सभी छोटी पार्टियों को साथ लाना होगा. बिहार में लोग बदलाव के मूड में हैं. हमने देखा है कि दलित समुदाय एनडीए गठबंधन से नाराज है.

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात हुई. बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, आरजेडी सांसद मनोज झा और संजय यादव भी मौजूद थे. मीटिंग के बाद तेजस्वी यादव ने  कहा कि ये बैठक काफी अच्छी रही. हम सभी घटक दल एकजुट हैं और मिलकर एनडीए को हराएंगे. अगली बैठक पटना में होगी, जिस पर सबकी निगाहें टिकीं हैं.

महागठबंधन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं पारस

वहीं एनडीए छोड़ चुके पशुपति पारस भी महागठबंधन का हिस्सा बनने के लिए तैयार बैठे हैं. उन्हें सिर्फ लालू यादव की हरी झंडी चाहिए. उनके आने से महागठबंधन का कुनबा और ज्यादा बढ़ेगा और फिर सीट शेयरिंग को लेकर भी मामला अटकेगा. क्योंकि पहले से ही महागठबंधन में ज्यादा सीटों की मांग अन्य घटक दलों की ओर से हो रही है. पशुपति पारस भी कह चुके हैं कि महागठबंधन में सम्मानजनक भागीदारी मिलती है तो ठिक है वरना वो अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के सीएम', बोले- निशांत, खुद के राजनीति में आने पर क्या कहा?

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
बिहार के शिक्षक ध्यान दें! ट्रांसफर के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, नोट कर लें तारीख
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
खगड़िया के SP भानु प्रताप हटाए गए, पत्नी ने आवास के बाहर दिया था धरना
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget