एक्सप्लोरर

Bihar Politics: RJD का दही-चूड़ा, नीतीश को लालू का तिलक... बिहार की सियासत पर क्या बोल गए उपेंद्र कुशवाहा?

Upendra Kushwaha Statement: उपेंद्र कुशवाहा दही-चूड़ा के भोज पर चिराग पासवान के यहां पहुंचे थे. यहीं पत्रकारों से बातचीत में आरएलजेडी सुप्रीमो ने तंज कसा.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) के पटना स्थित आवास पर बुधवार (17 जनवरी) को दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया. इसमें एनडीए के लगभग नेता पहुंचे थे. इस मौके पर आरएलजेडी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) भी पहुंचे थे. उपेंद्र कुशवाहा ने राबड़ी आवास पर हुए दही-चूड़ा भोज को लेकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा और कहा कि कब तक उनको तिलक लगता रहेगा?

दरअसल, लगातार सियासी गलियारे में चर्चा है कि इस बार लालू के यहां जब नीतीश कुमार दही-चूड़ा खाने गए तो जो बात पहले को होती थी वह इस बार नहीं दिखी. लालू ने नीतीश कुमार को तिलक तक नहीं लगाया. इसी पर कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया दी. नीतीश कुमार को लेकर कहा कि अब उनको तिलक नहीं लगने वाला है. नीतीश कुमार को यह बात भूल जानी चाहिए. अब कितना दिन तक उनको तिलक लगता रहेगा? बिहार में बहुत लोग हैं, अब उनको तिलक लगेगा.

महागठबंधन में सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर क्या कहा?

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बुधवार को लालू प्रसाद यादव ने बयान दिया कि इतनी जल्दी थोड़ी हो जाता है. भीतर से हो रहा है. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब भीतर से हो रहा है तो बाहर बातें क्यों आ जा रही हैं? क्यों नीतीश कुमार और उनके लोग बार-बार कह रहे हैं कि शीट शेयरिंग में विलंब हो रहा है? जल्द सीट शेयरिंग पर बात हो जानी चाहिए. कुशवाहा ने कहा कि देर हो रही है तो अंदर कुछ तो गड़बड़ जरूर है. यह तो सामने दिख रहा है.

वहीं लालू प्रसाद यादव द्वारा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह जाएं या नहीं जाएं, यह उनकी इच्छा है. उन्होंने खुद के जाने की बात पर कहा कि राम तो सबके हैं. यह अपनी इच्छा की बात है, देखा जाएगा.

यह भी पढ़ें- Seat Sharing: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर मचे बवाल के बीच आया RJD सुप्रीमो का बड़ा बयान, क्या बोले लालू यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget