एक्सप्लोरर

Seat Sharing: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर मचे बवाल के बीच आया RJD सुप्रीमो का बड़ा बयान, क्या बोले लालू यादव?

Lalu Prasad Yadav on Seat Sharing: बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच अभी उलझा हुआ है. कांग्रेस 9 से 10 मांग रही है. जेडीयू अपनी 16 सीटिंग सीट नहीं छोड़ रही है.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर बिहार की महागठबंधन सरकार (Mahagathbandhan Sarkar) में शामिल दलों के बीच सीटों का बंटवारा होना है. हालांकि अभी तक यह नहीं हो सका है. लगातार कहा जा रहा है कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंस रहा है. वजह है कि महागठबंधन में शामिल अलग-अलग पार्टियां अपने-अपने अनुसार सीटें मांग कर रही हैं. इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है. बुधवार (17 जनवरी) की सुबह लालू यादव ने पत्रकारों को सीट शेयरिंग पर जवाब दिया.

सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर लालू यादव ने कहा कि इतना जल्दी हो जाता है? भीतर में सब हो रहा. इस सवाल पर कि कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार नाराज चल रहे हैं, आपने मकर संक्रांति पर इस बार टीका नहीं लगाया उनको इस पर लालू यादव ने कहा कि यह सब अलग बात है.

सीटों के बंटवारे पर क्यों फंसा पेंच?

दरअसल महागठबंधन में आरजेडी और जेडीयू के साथ अन्य दल भी हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पार्टी 16 सीट जीत गई थी. अब नीतीश कुमार की पार्टी जब महागठबंधन में है तो इन 16 सीटों को लेकर साफ कह दिया है किसी हालत में वे इसे नहीं छोड़ने वाले हैं. जेडीयू का कहना है कि अब जो 23 सीटें बच रही हैं उसमें आरजेडी अन्य दलों के साथ हिसाब कर ले.

कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां भी जिद पर अड़ीं

उधर कांग्रेस और वामपंथी दलों के नेताओं ने भी सीटों पर दावा ठोक दिया है. कांग्रेस 9 से 10 सीटों की मांग कर रही है. वामपंथी दलों में भाकपा की ओर से तीन और भाकपा (माले) की ओर से पांच सीटों की दावेदारी सामने आई है. ऐसे में इस तरह के दावों से साफ दिख रहा है कि महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है. माना जा रहा है कि इसी महीने सब कुछ तय हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'लालू के आशीर्वाद से नीतीश CM', भाई वीरेंद्र के इस बयान पर JDU भड़की, अशोक चौधरी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget