एक्सप्लोरर

2025 की चुनावी नैया पार करने के लिए तेजस्वी यादव ने खेला बड़ा दांव, 36% आबादी की गोलबंदी शुरू

Sitamarhi RJD Program: सीतामढ़ी के सोनबरसा में 17 फरवरी को कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे.

Karpuri Thakur Death Anniversary: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले अब जातियों को गोलबंद करने की तैयारी में वैसे तो सभी दल के लोग लगे हुए हैं. जाति के आधार पर वोट बैंक को साधने के लिए सभी दलों के जरिए बड़ी-बड़ी रैलियां भी की जा रहीं हैं. तो अब आरजेडी अतिपिछड़ा समाज से आने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर (Karpuri Thakur) का सहारा लेकर को अति पिछड़ा वोटरों साधने की तैयारी में जुट गई है. कर्पूरी ठाकुर के विचारों के सहारे जन-जन तक पहुंचने का काम शुरू कर दिया गया है.

कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

आरजेडी की ओर से सीतामढ़ी के सोनबरसा में 17 फरवरी को कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत आरजेडी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे. उससे चार दिन पहले आज आरजेडी प्रदेश कार्यालय से 11 कर्पूरी विचार रथ रवाना किया किया गया. इसका शुभारंभ पार्टी के प्रदेश महासचिव रणविजय साहू ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखा कर की.

रणविजय साहू ने बताया कि यह रथ उत्तर बिहार के दरभंगा मधुबनी, जाले, सोनबरसा सीतामढ़ी इलाकों में भ्रमण करेगी और कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन जन के बीच पहुंचाएगी. जातीय गणना के बाद नीतीश सरकार के जरिए बनाया गया आरक्षण के नियम को हाईकोर्ट के जरिए रोक लगाए जाने का भी मुद्दा अब आरजेडी चुनावी वर्ष उठाने वाली है.

रणविजय साहू ने कहा कि हम लोग  जनता के बीच जाने का काम शुरू किए हैं, जिसमें जनता को बताएंगे कि जब तेजस्वी यादव महागठबंधन की सरकार में थे तो 18 से 25% अति पिछड़ा और पिछड़ा को आरक्षण दिए थे, लेकिन केंद्र सरकार की मिली भगत से हाई कोर्ट से इसे रोक लगाया दिया गया. यह बात भी हम लोग जनता के बीच में ले कर जाएंगे. रणविजय साहू ने कहा कि वर्तमान सरकार अति पिछड़ा की हकमारी कर रही है.

अति पिछड़ा के हक को दिलाने के लिए यह रथ उन इलाकों में जाएगा, जहां अति पिछड़ा के साथ सोशन हो रहा है. कुल मिलाकर 17 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस रथ के माध्यम से लोगों को सोनबरसा के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दिया जाएगा. अगर यह कार्यक्रम सफल रहा तो निश्चित तौर पर तेजस्वी यादव के लिए बहुत बड़ी सफलता होगी.

अति पिछड़ा वोट को साधने की प्रयास में आरजेडी

हालांकि कर्पूरी ठाकुर के नाम पर राजनीति सिर्फ आरजेडी ही नहीं जेडीयू और बीजेपी भी करते रही है. नीतीश कुमार ने तो पहले भी कहा है कि हम शुरू से कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलकर अपना काम कर रहे हैं. वह परिवारवाद के खिलाफ थे और हमने भी कभी परिवार को राजनीति में नहीं लाया. तो वहीं बीजेपी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर अतिपिछड़ा समाज पर अपना हक जमा रही है. ऐसे में आरजेडी अब आरक्षण पर रोक लगाने वाला मुद्दा को उछाल कर अति पिछड़ा वोट बैंक को साधने की प्रयास में है.

बता दें कि बिहार में जो जाति आधारित गणना हुई, उसके अनुसार 36% अति पिछड़ा समाज के लोग हैं और यह समाज अगर किसी एक दल की और एकजुट हो गया तो उसकी सरकार बननी सुनिश्चित होगी. ऐसे में कोई भी पार्टी अती पिछड़ा को और कर्पूरी ठाकुर का सहारा लेने में चुकने वाली नहीं है. अब शुरुआत तेजस्वी यादव ने की है तो निश्चित तौर पर आगे अन्य पार्टी भी अब कर्पूरी ठाकुर के सहारे चुनावी नैया पार करने की कोशिश में लगेंगी.

ये भी पढ़ेंः Pragati Yatra: 'जहानाबाद को मिले मेडिकल कॉलेज, स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, और...', सीएम ने किया 200 करोड़ की योजनाओं का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget