एक्सप्लोरर

Pragati Yatra: 'जहानाबाद को मिले मेडिकल कॉलेज, स्पोर्ट्स, कॉम्प्लेक्स, और...', सीएम ने किया 200 करोड़ की योजनाओं का ऐलान

Pragati Yatra In Jehanabad: प्रगति यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले में विकास की कई घोषणाएं की गईं हैं. जिले में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आरओबी निर्माण समेत कई योजनाएं शामिल हैं.

Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने प्रगति यात्रा के दौरान शुक्रवार को जहानाबाद में तकरीबन 200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम व परिवहन विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया और जीविका दीदियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने समाहरणालय भवन में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की.

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले काको प्रखंड के धरहरा में कन्या आवासीय विद्यालय प्लस टू भवन का उद्घाटन किया. इसके बाद स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किए और उनके कार्यों की सराहना की. सीएम ने जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत निर्मित तालाब का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने काजीसराय विद्यालय भवन का उद्घाटन व राजा बाजार पुल का निरीक्षण किया. 

जहानाबाद जिले में की गईं कई घोषणाएं

सीएम ने कहा कि अरवल मोड़ के नजदीक राजाबाजार आरओबी का निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण से जल-जमाव एवं ट्रैफिक जाम की समस्या से शहरवासियों को मुक्ति मिलेगी. साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी. वहीं एनएच-110 से एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद तक सड़क का निर्माण किया जाएगा. इसके निर्माण से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास, श्रीकृष्ण महिला कॉलेज एवं अनेक सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के छात्रों के आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी. साथ ही इस पथ में पड़ने वाले एरोड्रॉम स्टेडियम में प्रस्तावित हेलीपैड से विशिष्ट अतिथियों के आवागमन में सुविधा होगी. 

इसके अलावा बराबर पर्यटन क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा. इस पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास से यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, विशेषकर श्रावण माह में, को आवागमन की सुविधा के साथ-साथ पर्याप्त विश्रामगृह, रोशनी की व्यवस्था, शेड इत्यादि जैसी सुविधाएं भी प्राप्त होंगी, जिससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी एवं आस-पास के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. वहीं जहानाबाद में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जायेगा, इससे खेल को बढ़ावा मिलेगा.

जिले में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

जहानाबाद जिले में काको, घोसी एवं मखदुमपुर कुल 03 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा जिले में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाया जाएगा. इसके लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के लिए एक टीम को शनिवार को ही भेजा जाएगा, ताकि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना जल्द हो सके. इससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होगी. 

ये भी पढ़ेंः मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर नीतीश कुमार की पार्टी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget