एक्सप्लोरर

किसान बिल के विरोध RJD 25 सितंबर को करेगी प्रदर्शन, बिल वापस लेने की करेगी मांग

तेजस्वी यादव ने कहा, " एक सेक्टर बचा था उसे भी मोदी जी ने प्राइवेट कंपनी को बेच दिया. हमलोग विरोध कर रहे हैं. सदन में भी हमने विरोध किया और 25 तारिख को हमलोग सड़क पर भी इसका विरोध करने का काम करेंगे. "

पटना: राज्यसभा में किसान बिल के पास हो जाने के बाद से देश भर में राजनीति गरमा गई है. विपक्षी बिल को किसान विरोधी बताकर इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं. खासकर बिहार में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में पक्ष-विपक्ष इस मुद्दे को पकड़ अपनी-अपनी राजनीति करने में लगी हुई है. इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह घोषणा की है कि इस किसान विरोधी बिल के विरोध में वो 25 सितंबर को प्रदर्शन करेंगे और संसद से लेकर सड़क तक किसानों के आवाज को बुलंद करेंगे.

अन्नदाता को बनाया फण्डदाताओं की कठपुतली

नेता प्रतिपक्ष ने ट्विटर पर वीडियो ट्वीट कर यह जानकारी दी है. वीडियो में एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जहां तक किसान बिल की बात है किसानों में बड़ा आक्रोश है. मैं बार-बार कहता हूं एनडीए सरकार ने जितने अन्नदाता थे उनको उन्होंने अपने फण्डदाताओं कठपुतली बना दिया इनलोगों ने. जिस तरह से हड़बड़ी में इस बिल को पास कराया गया है इससे साफ स्पष्ट है कि इसमें कुछ गड़बड़ घोटाला है. इस सरकार को किसान की शान और किसान की जान की रत्ती भर भी परवाह नहीं है.

किसान बिल से बिचौलियों का होगा फायदा

तेजस्वी यादव ने कहा, " एक सेक्टर बचा था उसे भी मोदी जी ने प्राइवेट कंपनी को बेच दिया. हमलोग विरोध कर रहे हैं. सदन में भी हमने विरोध किया और 25 तारिख को हमलोग सड़क पर भी इसका विरोध करने का काम करेंगे. इस बिल से किसानों को जो लागत आती है उसमें जो बिचौलिया होगा उसको फायदा होगा. किसानों का शोषण किया जाएगा. खाद नियंत्रण प्राइवेट हाथों में चला जाएगा. ऐसे में हम हर कदम पर किसानों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज को संसद से सड़क बुलंद करने का काम करेंगे."

पार्टी प्रवक्ता ने कही यह बात

इधर इस संबंध में पार्टी प्रवक्ता मृयुंजय तिवारी ने बताया कि किसान विरोधी इस बिल के खिलाफ 25 सितंबर को सुबह 11:30 बजे सभी जिलों के पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर इस बिल के विरोध में प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन के दौरान इस किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग करेंगे.

यह भी पढ़ें-

बिहार में चुनावी लड़ाई हुई और रोचक, क्या ओवैसी, देवेंद्र के साथ आने से बदलेगा सियासी गणित का फार्मूला?

लालटेन को मिला साइकिल का साथ, SP अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव में तेजस्वी का देंगे साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget