एक्सप्लोरर

Bihar IAS Transfer: बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर सियासत गरमाई, RJD ने सीएम नीतीश को किया कटघरे में खड़ा

Bihar Politics: आरजेडी ने ट्रांसफर-पोस्टिंग को उद्योग करार देते हुए सवाल उठाया है, जबकि जेडीयू ने इसे अधिकारियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी बताया है.

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने शनिवार को एक साथ 43 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इस तबादले पर अब सियासत शुरू हो गई. आरजेडी ने सवाल खड़ा किया है. आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने रविवार को कहा कि बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग अपनी ऊंचाइयों पर है. चमचे अपना हिसाब से स्थानांतरण पदस्थापन करते रहते हैं. अनमेच्योर का भी हो रहा है. ट्रांसफर पोस्टिंग का कोई मानक नहीं है. जब चाहा जिसको चाहा इधर से उधर कर दिया. बिहार में एक ही ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग है जो सिर चढ़कर बोल रहा है. 17-18 सालों से सीएम नीतीश ने बिहार में सुई तक का कारखाना नहीं खोले.

जेडीयू का आया जवाब

वहीं, आरजेडी के सवाल पर जेडीयू ने प्रतिक्रिया दी है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी अधिकारियों के पदस्थापन एवं स्थानांतरण को लेकर विपक्ष का कोहराम हास्यास्पद है. सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार का विकास इसीलिए संभव हो पाया है क्योंकि जो अधिकारी जिस कार्य को बेहतर तरीके से करें, मंत्री परिषद के सदस्य गण बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, जनता तक उनका लाभ पहुंचे इसलिए समय समय पर ऐसे फैसले लेने बेहद आवश्यक होते हैं. यह उसी दिशा में उठाया गया कदम है. 

आरजेडी के आरोप को जेडीयू ने बताया राजनैतिक दिवालियापन 

आगे जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार के मंत्रियों के आचरण पर सवाल खड़े किए हैं. यह सुनकर हैरानी हो रही है. 2004-2014 तक केंद्र में यूपीए की सरकार थी. पूरा कार्यकाल घोटालों की भेंट चढ़ गया. आरजेडी नेताओं की अदालत में हाजिरी लगती रहती है. इसके बाद भी विपक्षी दल मंत्रियों के चरित्र पर सवाल खड़े करते हैं. ट्रांसफर पोस्टिंग पर सवाल उठाते हैं. यह उनके मानसिक एवं राजनैतिक दिवालियापन के अलावा कुछ नहीं है.

बता दें कि शनिवार को बिहार में एक साथ 43 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस तबादले में भोजपुर, शिवहर, जमुई, लखीसराय, रोहतास, अररिया, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, किशनगंज, अरवल, मधेपुरा सहित 12 जिलों के डीएम को बदल दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार 2025 चुनाव में क्या JDU गठबंधन में करेगी बदलाव? संजय झा ने साफ किया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget