एक्सप्लोरर

RJD ने कहा- बंगाल चुनाव के लिए TMC से चल रही बातचीत, ममता बनर्जी की पार्टी का इनकार

पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के शासन काल में 2006 से 2011 के बीच आरजेडी का एक विधायक था. पार्टी बंगाल-बिहार सीमा पर स्थित कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रही है.

कोलकाता: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने रविवार को दावा किया कि वह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ बातचीत कर रही है. हालांकि टीएमसी के नेताओं ने इस तरह की किसी वार्ता से इनकार किया है. आरजेडी नेताओं ने दावा किया कि आरजेडी के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी और राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर बातचीत के वास्ते कोलकाता में हैं.

रजक ने कहा, "हम साथ मिलकर बंगाल चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे." सिद्दीकी और रजक ने कोलकाता में बनर्जी से चर्चा करने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. बहरहाल, टीएमसी नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आरजेडी के साथ किसी भी गठबंधन पर बातचीत नहीं चल रही है.

बंगाल में अप्रैल-मई में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि पार्टी बंगाल-बिहार सीमा पर स्थित कुछ सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रही है. हालांकि उन्होंने उन सीटों की संख्या नहीं बताई जिन पर आरजेडी चुनाव लड़ने की योजना बना रही है. पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. तिवारी ने कहा कि बनर्जी के आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और पार्टी बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करना चाहती है.

प्रवक्ता ने कहा कि आरजेडी का प्राथमिक लक्ष्य पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रभाव को रोकना और ममता बनर्जी के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करना है. आरजेडी की नजर बिहार-पश्चिम बंगाल सीमा पर कुछ सीटों पर है जहां हिंदी भाषी मतदाताओं की अच्छी खासी आबादी रहती है. पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के शासन काल में 2006 से 2011 के बीच आरजेडी का एक विधायक था.

यह भी पढ़ें-

क्या कुशवाहा की पार्टी RLSP का JDU में होगा विलय? जेडीयू नेता वशिष्ठ नारायण ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget