एक्सप्लोरर

CM नीतीश के जनता दरबार पर RJD का तंज, कहा- दिखावे की नहीं, व्यवस्था में बदलाव की है जरूरत

तेजस्वी यादव ने कहा था, " अभी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल ढोंग कर रहे हैं. लगातार हम लोग कहते आए हैं कि नीतीश कुमार जनता के नहीं अधिकारियों के मुख्यमंत्री हैं."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पांच सालों बाद फिर एक बार जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत की. पहले ही दिन सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री से अपनी परेशानी साझा करने पहुंचे. जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 146 लोगों की लगातार साढ़े पांच घंटे से अधिक समय तक समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए.

खोखले पीआर की जरूरत नहीं 

इधर, मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है. आरजेडी मुख्यमंत्री पर निशाना साध रही है. मंगलवार को पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है. पार्टी ने लिखा, “ 16 साल सीएम रहने के बाद नीतीश कुमार से इस समझ की उम्मीद तो की ही जा सकती थी कि अगर वो हर रोज तथाकथित जनता दरबार लगाएं तो भी लाखों नागरिकों की 1% समस्या का भी अंत नहीं कर सकते. इसके लिए खोखला पीआर करने की नहीं, व्यवस्था में बदलाव करने की ज़रूरत है, जिसकी ताकत और इच्छाशक्ति उनमें है नहीं,”

 

तेजस्वी यादव ने भी साधा था निशाना

बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और उनके कार्यक्रम पर निशाना साधा था. सोमवार को पटना लौटे तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में 1200 करोड़ जनता है. मुख्यमंत्री एक सप्ताह में तकरीबन 200 लोगों से मुलाकात करेंगे. ऐसे में इसका कोई फायदा नहीं होने वाला. कोरोना काल में दूर दराज से अधिकारी लोगों को लेकर आ रहे हैं. ऐसे में सरकार का अतिरिक्त खर्च हो रहा. निदान कुछ निकल कर नहीं आ रहा.

तेजस्वी यादव ने कहा था, " अभी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल ढोंग कर रहे हैं. लगातार हम लोग कहते आए हैं कि नीतीश कुमार जनता के नहीं अधिकारियों के मुख्यमंत्री हैं. जनता दरबार भी तब शुरू किया जब हमने लगातार कहा कि मुख्यमंत्री जनता से नहीं मिलते." वहीं, इस दौरान जब उनसे आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सब बकवास बातें हैं, कोई आधार नहीं है इन बातों का. इस दौरान उन्होंने बताया कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव जल्द बिहार आएंगे.”

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर पप्पू यादव ने कसा तंज, ‘सरकार चलाने में फेल तो वोट के लिए खेल’

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार NDA में घमासान! रेणु देवी के बाद गिरिराज सिंह ने CM नीतीश को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget