एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर पप्पू यादव ने कसा तंज, ‘सरकार चलाने में फेल तो वोट के लिए खेल’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक बयान दिया था कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए अगर सिर्फ कानून बनाकर उसका उपाय करेंगे तो यह संभव नहीं है. उन्होंने चीन का उदाहरण दे दिया था जिसपर घमासान मचा है.

पटना: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार एनडीए में घमासान है. नीतीश कुमार के चीन मॉडल को एक तरफ जहां गिरिराज सिंह ने नकार दिया तो दूसरी ओर बिहार की डिप्टी सीएम रणु देवी ने भी सोमवार असहमति जताई थी. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव भी इस मुद्दे पर आगे आ गए हैं. उन्होंने भी ट्वीट कर निशाना साधा है.

मंगलवार को ट्वीट कर पप्पू यादव ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जो लागू करना चाहते हैं, वह अगर पांच-सात भाई-बहन हैं या उनके 4-5 बच्चे हैं तो खुद उदाहरण पेश करें. जनसंख्या वृद्धि की जिम्मेदारी लेते हुए राजनीति छोड़ दें. खुद चुनाव न लड़ें! सरकार चलाने में फेल तो वोट के लिए करने लगे खेल!

महिलाएं होंगी जागरूक तो अपने आप घट जाएगा प्रजनन दर

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक बयान दिया था कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए अगर सिर्फ कानून बनाकर उसका उपाय करेंगे तो यह संभव नहीं है. उन्होंने बयान देते हुए चीन का उदाहरण दे दिया. कहा कि वहां भी एक से दो बच्चों को लेकर निर्णय लिया गया, अब देखिए वहां क्या हो रहा है. कहा कि सबसे बड़ी चीज है कि महिलाएं जब पूरी तरह शिक्षित और जागरूक होंगी तो अपने आप प्रजनन दर घट जाएगा.

सोमवार को ही डिप्टी सीएम रेणु देवी ने असहमति जताते हुए कहा था कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को जागरूक करने की जरूरत है. बिहार के जिलों में तो नसबंदी की दर मात्र एक प्रतिशत है. रेणु देवी ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि बेटे की चाहत में महिला पर अधिक बच्चे पैदा करने का दबाव दिया जाता है. बिहार में अभी भी प्रजनन दर 3.0 है.

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय के मंत्री बनने के बाद पहली बार गिरिराज सिंह अपने पैतृक आवास पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के चीन मॉडल को नकार दिया. कहा कि चीन में एक मिनट में नौ बच्चे तो भारत में 35 बच्चे पैदा होते हैं. इतना ही नहीं दुनिया की 20 प्रतिशत व्यावहारिक आबादी भारत में है जबकि जमीन ढाई प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार NDA में घमासान! रेणु देवी के बाद गिरिराज सिंह ने CM नीतीश को घेरा

ABP Positive Story: मिट्टी के घड़े और पेंट की बाल्टी से बनाएं कूलर, कम खर्च में मिलेगा गजब का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
NEET मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की घोषणा पर CM सम्राट चौधरी का रिएक्शन, 'किसी भी…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget