एक्सप्लोरर

'सरकार के संरक्षण में हो रहा था नाटक', प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर RJD का बड़ा दावा

Prashant Kishor Arrested: आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है. कहा है कि छात्रों के आंदोलन की आड़ में राजनीति चमकाने वाले एक्सपोज हो गए.

Prashant Kishor Arrested: जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर को सोमवार (06 जनवरी, 2025) की सुबह पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया. इस पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इसे वीआईपी अनशन बताया. कहा कि खा-पीकर किया गया ये अनशन किया गया है. प्रशांत किशोर छात्रों के आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे थे. सरकार से मिलिभगत थी. सरकार के संरक्षण में चार दिनों से नाटक किया जा रहा था. 

'राजनीति चमका रहे थे वो एक्सपोज़ हो गए'

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं. जब गांधी मैदान प्रतिबंधित स्थान था तब वहां बैठने की इजाजत क्यों दी? पहले ही दिन क्यों नहीं हटाया? सरकार द्वारा प्रायोजित आंदोलन छात्र और नौजवान भी समझ रहे हैं. बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को बदनाम कर दिया. उनके भविष्य को अंधरकारमय कर दिया. छात्र कभी ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नौजवानों और छात्रों के भविष्य को बचाने के लिए सदन से सड़क तक लड़ेंगे. वे छात्रों की चिंता कर रहे हैं, लेकिन जो लोग छात्रों के आंदोलन की आड़ में अपनी राजनीति चमका रहे थे वो आज एक्सपोज हो गए.

प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर क्या बोली बीजेपी?

प्रशांत किशोर पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी नेता नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा लगातार कोर्ट और प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के समक्ष अवैध ढंग से धरना दिया जा रहा था.

बीजेपी नेता ने कहा कि प्रशासन द्वारा वहां से हटकर धरना के लिए निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में जाने के लिए नोटिस दिया गया था. प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी ढंग से धरना देने के कारण गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अनेक बार आग्रह करने तथा पर्याप्त समय देने के बाद भी स्थल खाली नहीं किया गया जिसकी वजह से आज सुबह में उन्हें कुछ समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया. विहित प्रक्रिया के तहत कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने CM नीतीश का वीडियो शेयर कर कसा तंज, मानसिक और शारीरिक रूप से बताया अस्वस्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget