एक्सप्लोरर

2025 के चुनाव को लेकर CM फेस पर RJD ने दो टूक में दिया जवाब, राहुल गांधी की यात्रा पर क्या कहा?

Bihar Politics: आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी तीसरी बार बिहार आए हैं. इससे विरोधी क्यों परेशान हैं. पूरा एनडीए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी से डरा हुआ है.

Rahul Gandhi Bihar Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है. बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कह दिया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर कन्हैया कुमार को सीएम बनाया जाए. वो सीएम फेस हैं. अब आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा बयान दिया है. कहा कि पार्टी की तरफ से एक बात पूरी तरह से स्पष्ट कर देते हैं कि यहां सीएम फेस को लेकर कहीं कोई कन्यूजन नहीं है. 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "मुख्यमंत्री का चेहरा जिस तरह 2020 में महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव थे वैसे ही अब 2025 में भी हैं. 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव इस बात का गवाह है कि सभी लोग एकजुट होकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ें. जनमत घोटाला और जनमत छाला नहीं किया होता तो तेजस्वी यादव की सरकार बिहार में बनती. मात्र 12 साढ़े 12 हजार वोट कम आए थे. 32 हेलीकॉप्टर पर तेजस्वी यादव का हेलीकॉप्टर भारी था. इसलिए तेजस्वी यादव सबसे लोकप्रिय जनता के दिलों पर राज करने वाले नेता हैं. 

'तेजस्वी यादव को सत्ता की चिंता नहीं'

तेजस्वी को लेकर कहा कि सी-वोटर सर्वे में 41 प्रतिशत बिहार की जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में देखना पसंद किया है. इससे बड़ी उपलब्धि क्या होगी? तेजस्वी यादव ने 17 महीने डिप्टी सीएम रहते हुए काम करके दिखाया है. तेजस्वी यादव जनता के लिए काम कर रहे हैं उन्हें सत्ता की चिंता नहीं.  

'बीजेपी नीतीश की बैसाखी पर हैं'

राहुल गांधी के दौरे पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में इस साल चुनाव होने हैं. सभी पार्टियां अपनी तैयारी में लगी हैं. राहुल गांधी अपनी पार्टी के कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं इसमें हर्ज क्या है? विरोधियों को पेट में दर्द क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी से एनडीए का कुनबा घबराया हुआ है. बीजेपी के लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी बैसाखी पर है. बीजेपी के पास नैतिक बल नहीं है कि किसी पार्टी के बारे में कहे कि उसके पास नैतिक बल नहीं है. वो खुद (बीजेपी) अचेतावस्था में पड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैसाखी पर वर्षों से है. 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जो बिहार में अपने को (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री बताने की हैसियत नहीं रखता और न ही अपने दम पर चुनाव लड़ने की वो दूसरे पर क्या सवाल खड़े करेंगे. बिहार में मुकाबला बिल्कुल साफ है कि बिहार में महागठबंधन, इंडिया गठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार के साथ है.

यह भी पढ़ें: ‘तेजस्वी यादव की खटिया खड़ी…’, राहुल गांधी के बिहार पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का निशाना

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: तेजस्वी यादव कुछ देर में करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget