एक्सप्लोरर

बिहार में बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर की अमित शाह से शिकायत, गृह मंत्री से मिले RJD सांसद सुधाकर सिंह

Sudhakar Singh: बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार लगातार आरजेडी के निशाने पर हैं. सुधाकर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की तस्वीर को एक्स पर शेयर किया है.

Bihar News: बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार लगातार आरजेडी के निशाने पर है. इसी बीच प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. इसके बारे में जानकारी देते हुए सांसद ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर बिहार की कानून-व्यवस्था, राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बिहार के मुख्यमंत्री के बिगड़ते स्वास्थ्य के विषय पर विस्तृत चर्चा की."

उन्होंने आगे लिखा, "बैठक के दौरान बिहार में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की गंभीर चिंताओं को विस्तार से उनके समक्ष रखा. राज्य में बढ़ते अपराध, सामाजिक अशांति और सुरक्षा की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई, राज्य में व्यापक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार को उनके समक्ष उजागर किया. प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर देना अति आवश्यक है."

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर RJD के निशाने पर सरकार

बता दें कि इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले कानून-व्यवस्था को लेकर आरजेडी एनडीए सरकार पर हमलावर है. इसी मुद्दे को लेकर मौजूदा विधानसभा सत्र के दौरान भी आरजेडी नीतीश सरकार को जमकर घेर रही है. सरकार से जवाब मांगा जा रहा है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी एक्स पर क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार पर तंज कसते रहते हैं.

RJD सांसद ने कृषि मंत्री के खिलाफ भी खोला मोर्चा

इससे पहले बीते सोमवार को कैमूर में मीडिया से बातचीत करते हुए आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था. उन्होंने कृषि मंत्री पर बिहार की अनदेखी करने का आरोप लगाया था. साथ ही मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक ले जाने का आरोप भी लगाया था. मीडिया से बातचीत के दौरान बक्सर सांसद ने कहा कि मंडी कानून हटाकर बिहार के किसानों की जो आमदनी घटी है वह देश में अतुलनीय है. उसकी तुलना नहीं की जा सकती. अनाज के दाम अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार में कम मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: 2023 में की थी पत्नी की हत्या, अब गोपालगंज कोर्ट ने पति को दी ये सजा, कहा- 'बच्चों की जिम्मेदारी…'

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget