एक्सप्लोरर

'होली में नफरत का नया रंग', ठुमका लगवाने वाले वीडियो पर हुई किरकिरी तो तेज प्रताप का आया जवाब

Tej Pratap: विधायक तेज प्रताप ने कहा कि होली के मौके पर मजाक में कही गई बातों को भी बीजेपी और आरएसएस वालों ने इसे नफरत की तरह फैला दिया. उन्होंने मीडिया पर भी जमकर निशाना साधा है.

RJD MLA Tej Pratap: पूरे बिहार में शनिवार को होली धूमधाम से मनाई गई. इस बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के आवास पर सिपाही वाले वीडियो को लेकर दिन भर चर्चा होती रही. राजनीतिक बयानबाजियां भी हुईं. बीजेपी ने तो आरजेडी पर जमकर निशाना साधा. अब इस वीडियो पर आई प्रतिक्रिया के जवाब में तेज प्रताप ने बीजेपी और मीडिया पर निशना साधा है. 

तेज प्रताप ने सफाई में क्या कहा?

विधायक तेज प्रताप ने कहा है कि होली के मौके पर मजाक में कही गई बातों को भी बीजेपी और आरएसएस के साथ-साथ मीडिया वालों ने इसे नफरत की तरह फैला दिया. उन्होंने कहा कि भाईचारे और उत्साह के साथ बुरा न मानो होली पर्व मनाने पर भी सियासत करना यही इनका धर्म बन चुका है.

तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'बुरा न मानो होली है. आपसी भाईचारे के इस पर्व को भी बीजेपी और आरएसएस के साथ ही इनकी ये गोदी मीडिया ने होली में आज नफरत का एक नया रंग दे दिया है. पुलिस वाले भाई हो या कोई विरोधी दल के नेता सबसे भाईचारे और उत्साह के साथ बुरा न मानो होली पर्व मनाने पर भी सियासत करना यही इनका धर्म बन चुका है. देश की जनता जल्द इनको सबक सिखाएगी'.

दरअसल तेज प्रताप ने अपने आवास पर होली के मौके पर एक सिपाही को गाने पर ठुमका लगाने का आदेश दिया, जिसके बाद उसने सबके सामने डांस करके दिखाया. तेज प्रताप ने दीपक नाम के सिपाही से ये भी कहा था कि अगर ठुमका नहीं लगाया तो सस्पेंड कर दिए जाओगे. हालांकि साथ में उन्होंने होली का भी हवाला दिया और कहा कि 'बुरा ना मानो होली है'. अब वो पोस्ट कर ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने होली के मौके पर भाईचारे के तहत एक पुलिस के जवान को नचवा दिया. इसमें बुरा मानने या मुद्दा बनाने की कोई बात नहीं है. 

वीडियो पर बीजेपी ने साधा था निशाना

बता दें कि तेज प्रताप यादव के इस वीडियो पर एनडीए नेताओं खास कर बीजेपी ने सख्त निंदा की थी. बीजेपी कोटे के मंत्री प्रेम कुमार ने तो तेज प्रताप को माफी तक मांगने की सलाह दी थी, लेकिन तेज प्रताप ने उल्टे बीजेपी और मीडिया पर ही पलटवार कर दिया. हालांकि आरजेडी के किसी अन्य नेता की अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: VIDEO: ...तो सस्पेंड कर दिए जाओगे, तेज प्रताप ने होली पर सिपाही को नचाया, खुद गाया फगुआ गीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
EO के मर्डर पर तेजस्वी यादव, 'सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने...'
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget