एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुधाकर सिंह ने लांघी सीमा! कहा- 'नीतीश कुमार जैसा भिखारी नहीं देखा, कटोरा लेकर...'

Sudhakar Singh on Bihar CM Nitish Kumar: सुधाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष राज्य का दर्जा लेने के लिए दिल्ली भी जा रहे हैं और 350 करोड़ के विमान पर घूमने का ख्वाब भी देख रहे हैं.

कैमूर: आरजेडी (RJD) विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) लगातार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर हमलावर हैं. एक तरफ वह किसानों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं तो दूसरी ओर सीएम को लेकर विवादित टिप्पणी भी कर रहे हैं. मंगलवार को कैमूर में एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान सुधाकर सिंह ने सीमा ही लांघ दी. उन्होंने न सिर्फ नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया बल्कि सीएम को भिखारी तक कह दिया. सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मांगने के लिए नीतीश कुमार हाथ में कटोरा लेकर दिल्ली जाते हैं.

सुधाकर सिंह मंगलवार को कैमूर जिले के मोहनिया डाक बंगला परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व किसान सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे. सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार 350 करोड़ के विमान पर घूमने की इच्छा रखते हैं और विशेष राज्य का दर्जा लेने के लिए कटोरा लेकर दिल्ली भी जा रहे हैं. ऐसा भिखमंगा हमने अपने जीवन में नहीं देखा. शर्म घोलकर पी गए हैं. छाती ठोक कर कहते हैं कि हम राज करने के लिए आए हैं. आप राज करिए जरूर, लेकिन मजदूरों और किसानों के लिए समय जरूर निकालिए.

नीतीश कुमार का मन बीजेपी में है: सुधाकर सिंह

सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि जो किसानों के शरीर पर थोड़ा बहुत वस्त्र बचा है, उनकी जो थोड़ी बहुत आमदनी है वह अधिकारियों के माध्यम से वसूली करके राजनीतिक फंड इकट्ठा करेंगे और हवाई जहाज खरीदने का अवसर मिलेगा. नीतीश कुमार का तन इधर है और मन उधर बीजेपी में है.

सुधाकर सिंह ने खुले मंच से कहा कि किसानों की फसल को खरीदने के लिए मल्टीपल एजेंसी और मंडी कानून बना दीजिए, जीवन भर मुख्यमंत्री रहिए. हम अपने मुंह को सिल लेंगे. कुछ भी नहीं कहेंगे और जरूरत पड़ा तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. 

यह भी पढ़ें- JP Nadda Bihar: नीतीश जी धोखा देलन कि ना... बिहार में गरजे जेपी नड्डा, लोगों से मांगा बीजेपी की सरकार बनाने का आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget