एक्सप्लोरर

Bihar Politics: महागठबंधन के विधायकों की टूट पर सियासत हुई तेज, RJD के आरोप पर बीजेपी बोली- 'पैसों के दमपर एनडीए...'

BJP and RJD Reaction: कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों की टूट के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. इस प्रकरण पर मंगलवार को आरजेडी के आरोपों पर एनडीए ने जवाब दिया.

पटना: महागठबंधन के विधायकों की टूट के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी शुरू हो गई है. आरजेडी विधायक (RJD MLA) रामानुज प्रसाद (Ramanuj Prasad) ने मंगलवार को कहा कि डरा धमका कर, सीबीआई-ईडी (CBI-ED) का डर दिखाकर, पैसों के दम पर महागठबंधन विधायकों को तोड़ा गया है. वहीं, बीजेपी विधायक (BJP MLA) संजय कुमार सिंह (Sanjay Kumar Singh) ने कहा कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पैसों के दमपर एनडीए सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे. लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर रहे थे. लोकतंत्र के हत्यारों के साथ महागठबंधन विधायक नहीं रहना चाहते हैं.

'आगे भी महागठबंधन विधायक टूटेंगे'

बीजेपी विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज तीन विधायक जो एनडीए में आए उनकी आत्मा जाग गई. अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर आए. आगे महागठबंधन में और टूट होगी. यह तेजस्वी की नाकामी है. वहीं, जेडीयू विधायक संजीव सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के कामकाज से प्रभावित होकर महागठबंधन के तीन विधायक आज एनडीए में आ गए. उनका स्वागत है. आगे भी महागठबंधन के विधायक टूटेंगे.

आज विपक्ष के तीन विधायक सत्तापक्ष में बैठे

बता दें 12 फरवरी को जिस दिन नीतीश सरकार को बहुमत हासिल करना था उस दिन भी आरजेडी विधायक चेतन आनंद व नीलम देवी तथा प्रहलाद यादव महागठबंधन छोड़ एनडीए में आ गये थे. अब तक कुल 6 महागठबंधन विधायक पाला बदलकर एनडीए में आ चुके हैं. वहीं, आज कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरभ व मुरारी गौतम तथा आरजेडी विधायक संगीता देवी ने पाला बदल लिया. एनडीए में आए गए. यह तीनों विधायकों ने विधानसभा में विपक्ष से आकर सत्तापक्ष में बैठ गए. मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी में शामिल होने की बात कही जा रही है. 

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: बिहार में गठबंधन को बड़ा झटका, कांग्रेस के 2 और RJD के एक विधायक NDA खेमे में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget